दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेनों में विशेष सुविधा, रेलवे ने की 15 लाख अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था दिवाली और छठ पर दिल्ली से लाखों लोग आगामी 10 दिनों में रेल से घर जाएंगे।
त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 15 लाख अतिरिक्त सीटों का बंदोबस्त किया है।
साथ ही सोमवार से रेलवे स्टेशनों पर टेंट लगने शुरू हो गए हैं।
यात्रियों के लिए विशेष काउंटर शुक्रवार तक यात्रियों के लिए विशेष काउंटर, शौचालय, बैठने की जगह, सुरक्षा आदि के पुख्ता बंदोबस्त हो जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, उत्तर रेलवे द्वारा कुल 70 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गई हैं।
ये रेलगाड़ियां दोनों तरफ से कुल 771 फेरे लगाएंगी, जिनमें लगभग 12 लाख लोग सफर कर सकेंगे।
इनमें से पूर्व दिशा के राज्यों के लिए कुल 62 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गई हैं।
यह रेलगाड़ियां त्योहारों के दौरान कुल 659 फेरे लगाएंगी।
49 रेलगाड़ियों में 153 अतिरिक्त कोच इसके अलावा, एक अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक 49 रेलगाड़ियों में 153 अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं।
बढ़े हुए कोचों में लगभग 3.5 लाख यात्रियों के लिए सीट उपलब्ध होंगी।
अधिकारियों ने बताया कि इस बार दिवाली एवं छठ को ध्यान में रखते हुए अभी से नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली एवं आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
यहां से बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लिए अधिकांश रेलगाड़ियां चलती हैं।
यहां पर बड़े टेंट लगाए गए हैं, जहां पर यात्रियों के ठहरने का बंदोबस्त रहेगा।
यहां पर उनके टिकट लेने के लिए काउंटर लगाए जा रहे हैं।
त्योहारों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं।
प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के बंदोबस्त किये जा रहे हैं।
इसके साथ ही टिकट की दलाली कर रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
Article Advertisement
India
दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेनों में विशेष सुविधा, रेलवे ने की 15 लाख अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था
दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेनों में विशेष सुविधा, रेलवे ने की 15 लाख अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था दिवाली और छठ पर दिल्ली से लाखों लोग आगामी 10 दिनों में रेल से घर जाएंगे। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 15 लाख अतिरिक्त सीटों का बंदोबस्त किया है। साथ ही सोमवार से रेलवे स्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
