अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...JDU का नीतीशकरण तो बहाना है, असली मकसद 'निशांत उदय'! बिहार की राजनीति चलाएंगे सियासी पुत्रबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परIAS हरजोत कौर बम्हरा कौन हैं, जिन्हें दी गई BPSC अध्यक्ष पद की जिम्मेदारीशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेलबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार"प्रश्न-पत्र की फोटो असली या नकली", बिहार दारोगा भर्ती धांधली में EOU को BPSSC से चाहिए इन 6 सवालों बड़े के...JDU का नीतीशकरण तो बहाना है, असली मकसद 'निशांत उदय'! बिहार की राजनीति चलाएंगे सियासी पुत्रबिहार में किसानों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने घटाई ड्रोन छिड़काव की दर,जानें नई कीमतबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण का नया फॉर्मूला, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, परिसीमन पर ...SSB ने 9.5 किलो गांजा जब्त किया, सीमा पर हाई अलर्टबिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण की तैयारी, कहार-कुम्हार-धानुक-लोहार-तेली समेत 122 जातियों को फायदाक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परIAS हरजोत कौर बम्हरा कौन हैं, जिन्हें दी गई BPSC अध्यक्ष पद की जिम्मेदारीशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल

Article Advertisement

Politics

नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...

नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना... साल 2020 के आगमन में चंद घंटे शेष हैं। बहुत सारी चीजें एक जनवरी से आपके लिए बदल जाएंगी। इनमें से कुछ काम ऐसे हैं, जिन्हें आपको 31 दिसंबर 2019 यानी आज निपटा लेना चाहिए। ये काम आपके बैंक, वाहन, आयकर, एटीएम से जुड़े हैं। इन्हें जानना

नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...

Article Advertisement

नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना... साल 2020 के आगमन में चंद घंटे शेष हैं। बहुत सारी चीजें एक जनवरी से आपके लिए बदल जाएंगी। इनमें से कुछ काम ऐसे हैं, जिन्हें आपको 31 दिसंबर 2019 यानी आज निपटा लेना चाहिए। ये काम आपके बैंक, वाहन, आयकर, एटीएम से जुड़े हैं। इन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। आईटीआर भरकर पांच हजार बचाएं अगर आपने 2018-2019 की आईटीआर अब तक नहीं फाइल की है तो 31 दिसंबर तक भर कर भारी जुर्माने से बच सकते हैं। वैसे आईटीआर की आखिरी तारीख 31 मार्च 2020 तक है, लेकिन 10 हजार रुपये के जुर्माने के साथ। आप 31 दिसंबर 2019 तक इसे भरकर 5 हजार का जुर्माना देकर बाकी पांच हजार रुपये बचा सकते हैं। पीएफ नियम में बदलाव नए साल से एम्प्लॉय प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) के नए नियम लागू हो रहे हैं। नियमों के मुताबिक, पीएफ वहां लागू होता है, जहां किसी भी संस्थान, फर्म, कार्यालय में 20 से ज्यादा कर्मचारी होते हैं। अब केंद्र सरकार ने इसकी सीमा घटाकर 10 कर दी है। यानी अब जिन संस्थानों में 10 या उससे ज्यादा कर्मचारी हैं, वो भी ईपीएफ के दायरे में आएंगे। कारें महंगी नए साल से सभी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी। सभी ऑटो निर्माता कंपनियां कीमतें बढ़ाएंगी। मारुति और टाटा मोटर्स इसका ऐलान कर चुकी हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी दाम बढ़ाने की बात कही है। 15 जनवरी से वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से टोल वसूली शुरू हो चुकी है। 15 जनवरी से सभी गाड़ियों पर फास्टैग जरूरी हो जाएगा। हाईवे पर टोल से गुजरने वाले सभी वाहनों पर फास्टैग जरूरी होगा। अगर बिना फास्टैग वाली गाड़ियां फास्टैग लेन से गुजरती हैं तो उन्हें दोगुना टोल देना होगा। एसबीआई एटीएम कार्ड बदलवाएं अगर आपका एसबीआई में खाता है और आप बैंक के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो सतर्क हो जाएं। एसबीआई ने ट्वीट कर कहा है कि ग्राहक पुराने मैग्नेटिक एटीएम-डेबिट कार्ड को बदलवा लें। यह काम 31 दिसंबर 2019 तक करवाना जरूरी है। एनईएफटी लेनदेन निशुल्क होगा 1 जनवरी 2020 से ग्राहकों को बैंकों से एनईएफटी के माध्यम से किए जाने वाले लेनदेन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। 16 दिसंबर से 24 घंटे एनईएफटी ट्रांजक्शन सर्विस शुरू की गई थी। जीएसटी रजिस्ट्रेशन जीएसटी रजिस्ट्रेशन को सुलभ बनाने के लिए आधार के जरिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन का फैसला लिया गया है। नया जीएसटी रिटर्न फाइलिंग सिस्टम एक जनवरी 2020 से लागू होगा। एटीएम से धन निकासी का नया नियम भारतीय स्टेट बैंक ने वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आधारित एटीएम निकासी सुविधा लॉन्च की है। यह सुविधा 1 जनवरी 2020 से एसबीआई एटीएम में रात 8 से सुबह 8 बजे के बीच 10000 रुपये से ज्यादा की धन निकासी के लिए मिलेगी। बैंक ग्राहक को ओटीपी बैंक में रजिस्टर्ड उसके मोबाइल नंबर पर मिलेगा। इससे ग्राहकों को अनधिकृत एटीएम धन निकासी से बचने में मदद मिलेगी। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read