ट्रामा सेंटर में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल मरीजों को अब बहुत जल्द अपने जिले में बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।
इसके लिए जिले के सदर अस्पताल में बन रहे ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य जारी है।
वर्ष 2020 के अप्रैल में संभवत: ट्रामा सेंटर शुरु होने की संभावना है।
ट्रामा सेंटर हर सुविधाओं से लैस होगा।
डॉक्टर, नर्स सहित कई कर्मी इस ट्रामा सेंटर में रहेंगे मौजूद।
इसके अलावे ट्रामा सेंटर में सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, एक्स रे आदि जांच की सुविधा भी दुर्घटना में घायल मरीजों को त्वरित स्तर पर मिलेगा।
ट्रामा सेंटर के इस इलाके में बनने से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जायेगी।
सेंटर के जरिये समय पर मरीजों को इलाज का लाभ मिलेगा।
एनएच होने के कारण इस इलाके में दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर ट्रामा सेंटर खोला जा रहा है।
सदर अस्पताल में ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य के लिए सीएस डॉ. परशुराम प्रसाद ने भी अहम भूमिका निभाई है।
इस दिशा में कार्य युद्ध स्तर पर काम जारी है।
सदर अस्पताल परिसर में बन रहे ट्रामा सेंटर में दुर्घटना में घायल मरीजों को इलाज की पूरी सुविधा मिलेगी।
इसके लिए अलग से इसके विशेषज्ञ डॉक्टर, सर्जन, ए ग्रेड नर्स के अलावे कई स्टाफ हमेशा मौजूद रहेंगे।
इसके अलावे यहां एमआरआई, सीटी स्कैन आदि जांच की भी सुविधा मिलेगी।
ट्रामा सेंटर खुलने से निश्चित रुप से किशनगंज आस पास के इलाके के लोगों को इसका लाभ मिलेगा और समय रहते मरीजों को नव जीवन प्रदान करने में यह सेंटर वरदान साबित होगा।
अब तक दुर्घटना में गंभीर रुप से सड़क दुर्घटना में घायलों को बेहतर इलाज के एमजीएम व सिलीगुड़ी रेफर किया जाता रहा है।
चुकी यहां बेहतर सुविधा नहीं मिलने से मरीजों के लिए एकमात्र विकल्प सिलीगुड़ी रहता था।
ट्रामा सेंटर बनने से रेफर कम होंगे मरीज: किशनगंज के एनएच हो या किशनगंज-बहादुरगंज पथ एवं बहादुरगंज से अररिया जाने वाली सड़क पर सड़क दुर्घटना होती रहती है।
इस दौरान मरीजों को गंभीर हालात में सदर अस्पताल लाया जाता है।
जहां विशेषज्ञ डॉक्टर व संसाधन के अभाव में हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।
हायर सेंटर में भी सुविधा नहीं होने की बात कह कर उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया जाता है।
इस दौरान जहां मरीजों को इधर उधर लेकर भागने के दौरान समुचित समय पर इलाज नहीं मिल पाता है और जब तक सिलीगुड़ी के अस्पताल में पहुंचे तक तक घायल अंतिम सांस गिन रहा होता है।
अगर ट्रामा सेंटर में त्वरित स्तर पर चिकित्सा सुविधा मिलती है तो जहां एक तरह समय पर मरीजों को इलाज का लाभ मिलेगी और दूसरी ओर हादसों में मौतों की संख्या भी कम होगी।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Seemanchal
ट्रामा सेंटर में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
ट्रामा सेंटर में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल मरीजों को अब बहुत जल्द अपने जिले में बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके लिए जिले के सदर अस्पताल में बन रहे ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य जारी है। वर्ष 2020 के अप्रैल में संभवत: ट्रामा सेंटर शुरु होने की संभावना ह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

Seemanchal
अररिया-किशनगंज-पूर्णिया-कटिहार पहुंचेगी बिहार विधानसभा की समिति, सरकारी कामकाज की होगी पड़ताल

Seemanchal
सहरसा से रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंटरसिटी रद्द और राज्यरानी एक्सप्रेस डायवर्ट; पांच ट्रेनें भी लेट

Bihar
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, चिराग पासवान ने बदला रुख; अनंत सिंह-नीरज विवाद पर भी नजर

Bihar
बिहार MLC चुनाव में नामांकन शुरू, पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा; 8 सीटों पर होगा मुकाबला
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
