अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराभारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरारगला रेता, दो उंगलियां काटकर सिर के पास रख दी; बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या'ये बड़ी बाढ़, केंद्रीय टीम क्षति का कर रही आकलन', शिवराज सिंह बोले- केंद्र सरकार की ओर से मिलेगी हरसंभव सहायताबिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शनअमेरिकी लड़की का नेपाली युवक से प्यार, भारत की सीमा में एंट्री को लेकर फंस गया पेंच!भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी युवती रोकी गई: जानें पूरा मामला'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराभारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरारगला रेता, दो उंगलियां काटकर सिर के पास रख दी; बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या'ये बड़ी बाढ़, केंद्रीय टीम क्षति का कर रही आकलन', शिवराज सिंह बोले- केंद्र सरकार की ओर से मिलेगी हरसंभव सहायताबिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शनअमेरिकी लड़की का नेपाली युवक से प्यार, भारत की सीमा में एंट्री को लेकर फंस गया पेंच!भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी युवती रोकी गई: जानें पूरा मामला'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसा

Article Advertisement

India

दिल्ली की हवा होने लगी खराब, पटाखों और पराली से और बिगड़ेंगे हालात! इस शहर का AQI सबसे कम

दिल्ली की हवा होने लगी खराब, पटाखों और पराली से और बिगड़ेंगे हालात! इस शहर का AQI सबसे कम दिल्ली में बीते कुछ सालों से सर्दियों के शुरुआती दिनों में हवा खराब होती रही है। दमघोंटू हवा और प्रदूषण के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी होता दिख रहा है, दिवाली से पहले ही दिल्ली-एन

दिल्ली की हवा होने लगी खराब, पटाखों और पराली से और बिगड़ेंगे हालात! इस शहर का AQI सबसे कम

Article Advertisement

दिल्ली की हवा होने लगी खराब, पटाखों और पराली से और बिगड़ेंगे हालात! इस शहर का AQI सबसे कम दिल्ली में बीते कुछ सालों से सर्दियों के शुरुआती दिनों में हवा खराब होती रही है। दमघोंटू हवा और प्रदूषण के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी होता दिख रहा है, दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों की हवा खराब होने लगी है। मंगलवार को सुबह 7 बजे दिल्ली में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 245 दर्ज किया गया है, जिसे खराब श्रेणी में माना जाता है। इसके चलते दिल्ली वालों को सुबह के वक्त भी खराब हवा का सामना करना पड़ा। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही माहौल था और औसत AQI 237 बना रहा। पटना की हवा में भी बढ़ा प्रदूषण, दूसरे नंबर पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक देश के 10 शहरों में सबसे खराब हवा दिल्ली की ही आंकी गई है। वेबसाइट के डेटा के मुताबिक दूसरे नंबर पर बिहार की राजधानी पटना है, जहां आज सुबह एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 150 दर्ज किया गया। बड़े शहरों में सबसे साफ हवा बेंगलुरु की है, जहां एयर क्वॉलिटी इंडेक्स महज 45 ही दर्ज किया गया है। करीब एक महीने पहले दिल्ली-एनसीआर का भी ऐसा ही मौसम था और करीब 50 के आसपास ही AQI बना हुआ था। लेकिन सर्दियों के मौसम के दस्तक देने से पहले ही हवा में प्रदूषण बढ़ने लगा है। बड़े शहरों में सबसे साफ हवा बेंगलुरु की, दिल्ली का हाल खराब साफ हवा के मामले में बड़े शहरों में पहले नंबर पर बेंगलुरु है और उसके बाद अहमदाबाद, चेन्नै, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, लखनऊ और पुणे का नंबर है। भूविज्ञान मंत्रालय के मुताबिक अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हवा खराब रहने वाली है। मौसम शुष्क रहने के चलते वायु प्रदूषण में इजाफा हो जाएगा, जिससे अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में बारिश के चलते राहत मिल गई थी। बता दें कि जीरो से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है। वहीं 51 से 100 के बीच को संतोषजनक और 101 से 200 के बीच औसत माना जा है। लेकिन 200 से 300 बीच एक्यूआई रहने को खराब माना जाता है। AQI कितना रहना बेहतर, किसे मानते हैं चिंताजनक यदि यह आंकड़ा 301 से 400 के बीच होता है तो उसे बेहद खराब और 401 से 500 के आसपास रहने पर बेहद खराब माना जाता है। अकसर दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम और नोएडा जैसे शहरों में सर्दियों के मौसम में AQI 500 तक भी पहुंचता रहा है। लंबे समय तक ऐसी हवा में रहने से इंसान को सांस संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं। मौसम की बात करें तो मंगलवार को दिन भर दिल्ली में मौसम खुला रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read