अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार मौसमः पटना समेत 20 जिलों में आज बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 40 km/h से चलेंगी हवाएं, ठनका से सावध...बिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितबिहार में बाढ़ से टूटे मकान पीएम आवास से बनेंगे! शिवराज ने पटना से भागलपुर तक सर्वे किया, केंद्र से मदद दिलाएंगेनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोलेबिहार मौसमः पटना समेत 20 जिलों में आज बारिश, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 40 km/h से चलेंगी हवाएं, ठनका से सावध...बिहार से सटे जिलों की खुद निगरानी करेंगे एडीजीभारत नेपाल सीमा पर बैद्यनाथपुर में एक सप्ताह से जारी आन्दोलन स्थगितबिहार में बाढ़ से टूटे मकान पीएम आवास से बनेंगे! शिवराज ने पटना से भागलपुर तक सर्वे किया, केंद्र से मदद दिलाएंगेनेपाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पकड़ी: SSB और पुलिस ने गन्ने के खेत में नाका लगाकर 90 बोतल जब्त की नेपाल...बिहार में बाढ़ ने रोके टीचर ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई'नीतीश कुमार के लिए पाप धोने का समय आ गया', भाई वीरेंद्र बोले- BJP से अलग होकर महागठबंधर की सरकार बनाएंउम्र नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, बिहार में जीविका दीदियों को 10वीं-12वीं पास कराने की पहलबिहार सड़क हादसा: एनएच-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो की मौत; परिवारों में मचा कोहरामघर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकारभाई वीरेंद्र के ऑफर को नहीं मिला जेडीयू से भाव, अब निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर भी बोले

Article Advertisement

India

भारत ने धमाकेदार जीत और कोहली के शतक के साथ एशिया कप से विदा ली

भारत ने धमाकेदार जीत और कोहली के शतक के साथ एशिया कप से विदा ली दुबई, आठ सितंबर (भाषा) विराट कोहली के बल्ले से लगभग तीन साल बाद शतक निकला और उनके 122 रन की मदद से भारत ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ औपचारिकता के मुकाबले में 101 रन से जीत दर्ज की । कोहली ने 61 गेंद में 12 चौकों और छह छक्कों की

भारत ने धमाकेदार जीत और कोहली के शतक के साथ एशिया कप से विदा ली

Article Advertisement

भारत ने धमाकेदार जीत और कोहली के शतक के साथ एशिया कप से विदा ली दुबई, आठ सितंबर (भाषा) विराट कोहली के बल्ले से लगभग तीन साल बाद शतक निकला और उनके 122 रन की मदद से भारत ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ औपचारिकता के मुकाबले में 101 रन से जीत दर्ज की । कोहली ने 61 गेंद में 12 चौकों और छह छक्कों की मदद से 122 रन की नाबाद पारी खेली जिसके दम पर भारत ने दो विकेट पर 212 रन बनाये । पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में करीबी हार से मायूस अफगानिस्तान टीम के बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार की स्विंग गेंदबाजी का सामना नहीं कर सके । भुवनेश्वर ने चार ओवर में सिर्फ चार रन देकर पांच विकेट लिये । अफगानिस्तान का स्कोर एक समय 21 रन पर छह विकेट था और 20 ओवर में उसने आठ विकेट पर 111 रन बनाये । इससे पहले कोहली ने नवंबर 2019 के बाद पहला और कैरियर का 71वां शतक लाया । इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली और अब वह सचिन तेंदुलकर से पीछे हें । नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया और उनकी जगह कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने 41 गेंद में 62 रन बनाये । उन्होंने कोहली के साथ पहले विकेट के लिये 76 गेंद में 119 रन जोड़े । कोहली ने मनचाही दिशा में शॉट्स खेले और चिर परिचित फॉर्म में लौटने के संकेत दिये । दूसरे छोर पर राहुल ने भी आत्मविश्वास से भरी पारी खेली । दोनों सलामी बल्लेबाजों ने स्पिनरों खासकर राशिद खान को संभलकर खेला । कोहली ने अपनी पारी में बेहतरीन स्वीप शॉट भी लगाये खासकर मुजीबुर रहमान को लगाया स्ट्रोक दर्शनीय था । उन्हें आठवें ओवर में डीप में मोहम्मद नबी ने जीवनदान भी दिया । भारत ने दस ओवर में बिना किसी नुकसान के 87 रन बनाये । कोहली ने तेज गेंदबाज फरीद अहमद की गेंद पर पूल शॉट खेलकर शतक पूरा किया । उन्होंने शतक लगाने के बाद हेलमेट उतारा और अपनी अंगूठी को चूमा । उन्होंने फजलहक फारूकी को दो छक्के और एक चौका लगाकर भारत को 200 के पार पहुंचाया । एशिया कप से सुपर फोर चरण से बाहर हुई भारतीय टीम के लिये अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले कोहली का फॉर्म में लौटना अच्छा संकेत है । उससे पहले भारत को आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखलायें भी खेलनी है ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read