अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
'रॉकी सिंह-रविलाल', बिहार में क्या-क्या हैं तस्करों के सीक्रेट कोडवर्ड, चखना की बोरी में छिपा था माल...Bihar Tender Investigation: बिहार में बड़े सरकारी ठेकों की खुलेगी फाइल, 5 करोड़ से ज्यादा के टेंडरों का होग...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारBihar Flood: बेतिया में दो जगह टूटा चंपारण तटबंध टूटने से अफरा-तफरी, गांवों में घुसा गंडक का पानी, NDRF तैन...कौन हैं पटना के ADM रवींद्र कुमार दिवाकर, जो टीचर से अफसर बनते ही खड़ी कर दी करोड़ों की संपत्तिभारत-नेपाल सीमा पर चौदह मवेशी बरामदBihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू, घटेगी बारिश और बढ़ेगी गर्मी, जानें 5 अक्टूबर तक कैसा रहेगा म...Maharajganj News: तिनाऊ नदी में डूबे नेपाली व्यक्ति की तलाश जारीगंडक नदी की बाढ़ से बिहार के 4 जिलों में तबाही, चंपारण तटबंध टूटा, बगहा शहर में घुसा पानीSiddharthnagar News: पिस्टल लेकर नेपाल जा रहे गोंडा के दो युवक बॉर्डर पर दबोचे गए252 लीटर शराब बरामद, तीन किशोर हिरासत में'रॉकी सिंह-रविलाल', बिहार में क्या-क्या हैं तस्करों के सीक्रेट कोडवर्ड, चखना की बोरी में छिपा था माल...Bihar Tender Investigation: बिहार में बड़े सरकारी ठेकों की खुलेगी फाइल, 5 करोड़ से ज्यादा के टेंडरों का होग...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारBihar Flood: बेतिया में दो जगह टूटा चंपारण तटबंध टूटने से अफरा-तफरी, गांवों में घुसा गंडक का पानी, NDRF तैन...कौन हैं पटना के ADM रवींद्र कुमार दिवाकर, जो टीचर से अफसर बनते ही खड़ी कर दी करोड़ों की संपत्तिभारत-नेपाल सीमा पर चौदह मवेशी बरामदBihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू, घटेगी बारिश और बढ़ेगी गर्मी, जानें 5 अक्टूबर तक कैसा रहेगा म...Maharajganj News: तिनाऊ नदी में डूबे नेपाली व्यक्ति की तलाश जारीगंडक नदी की बाढ़ से बिहार के 4 जिलों में तबाही, चंपारण तटबंध टूटा, बगहा शहर में घुसा पानीSiddharthnagar News: पिस्टल लेकर नेपाल जा रहे गोंडा के दो युवक बॉर्डर पर दबोचे गए252 लीटर शराब बरामद, तीन किशोर हिरासत में

Article Advertisement

World

रायसीना डायलॉग' का आज से आगाज, PM मोदी उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल, जानें कार्यक्रम की खास बातें

रायसीना डायलॉग' का आज से आगाज, PM मोदी उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल, जानें कार्यक्रम की खास बातें भू राजनीतिक और भू आर्थिक मुद्दों पर भारत के महत्वपूर्ण वैश्विक सम्मेलन रायसीना डायलॉग की शुरुआत मंगलवार को होगी जहां पर सात राष्ट्रों के राष्ट्र प्रमुख या शासनाध्यक्ष दुनिया के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर

रायसीना डायलॉग' का आज से आगाज, PM मोदी उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल, जानें कार्यक्रम की खास बातें

Article Advertisement

रायसीना डायलॉग' का आज से आगाज, PM मोदी उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल, जानें कार्यक्रम की खास बातें भू राजनीतिक और भू आर्थिक मुद्दों पर भारत के महत्वपूर्ण वैश्विक सम्मेलन रायसीना डायलॉग की शुरुआत मंगलवार को होगी जहां पर सात राष्ट्रों के राष्ट्र प्रमुख या शासनाध्यक्ष दुनिया के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर अपने विचार रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रतिष्ठित रायसीना डायलॉग के पांचवे संस्करण का आयोजन विदेश मंत्रालय और ऑर्ब्जवर रिसर्च फाउंडेशन संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इसमें करीब 100 देशों के 700 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह अपनी तरह के सबसे बड़े समागमों में एक है। उन्होंने बताया कि तीन दिन के सम्मेलन में रूस, ईरान, ऑस्ट्रेलिया, मालदीव, दक्षिण अफ्रीका, एस्तोनिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, हंगरी, लातविया, उज्बेकिस्तान सहित 12 देशों के विदेश मंत्री और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि 15 जनवरी को भारत का तरीका, विकास और प्रतियोगिता की सदी के लिए तैयारी विषय पर बोलने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंच पर होंगे। ईरानी कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ के सम्मेलन में शामिल होने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जरीफ और रुस के विदेश मंत्री सेरगी लावरोव दोनों ही मंगलवार रात नई दिल्ली पहुंच जाएंगे और अगले दिन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जरीफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलेंगे और विदेश मंत्री जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव और राष्ट्रसंघ के महासचिव भी शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और जर्मनी सहित कई देशों के राज्यमंत्री भी सम्मेलन में अपने विचारों को रखेंगे। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में दुनिया के 30 थिंक टैंक भी अपने विचार रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और सात राष्ट्र प्रमुख एवं शासनाध्यक्ष उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे और इस दौरान दुनिया के समक्ष वैश्वीकरण से जुड़ी चुनौतियों, 2030 का एजेंडा, आधुनिक दुनिया में प्रौद्योगिकी की भूमिका, जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद का मुकाबला जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखेंगे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read