मुकेश अंबानी की जीवन भर की कमाई से अधिक एलन मस्क ने 10 महीने में गंवाई दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) इस साल अब तक दौलत गंवाने में भी नंबर वन पोजीशन पर पहुंच गए हैं।
यह स्थान उन्होंने फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को पछाड़ कर हासिल की है।
ट्विटर के नए मालिक बने एलन मस्क की दौलत में इस साल अब तक 90 .8 अरब डॉलर (करीब1,467,800 करोड़ रुपये ) की सेंध लगी है।
वहीं, मार्क जुकरबर्ग को 88.2 अरब डॉलर की।
मुकेश अंबानी की कुल दौलत से अधिक मस्क ने 10 महीने में गंवाई भारत ही नहीं बल्कि एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी ने जितना पूरे जीवन काल में कमाया है, उससे कहीं अधिक एलन मस्क ने इस साल गंवा दिया है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल मस्क की संपत्ति 90.8 अरब डॉलर कम हुई है।
जबकि, आज के डेट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल दौलत 90 अरब डॉलर ही है।
इस साल दौलत गंवाने वालों में फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग भी हैं।
उन्होंने इस साल अब तक 88.2 अरब डॉलर की दौलत गंवाई है।
तीसरे नंबर पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस हैं।
इन्हें इस साल 79.5 अरब डॉलर का झटका लगा है।
बिलियन डॉलर को रुपये में ऐसे बदलें एक बिलियन का मतलब होता है एक अरब यानी 100 करोड़।
अभी मस्क के पास 179 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।
179 बिलियन डॉल यानी 179 अरब डॉलर।
इसे करोड़ में बदलें तो 179*100=17900 करोड़ डॉलर हुआ।
अब इसे 82 रुपये प्रति डॉलर के ही हिसाब से रुपये में बदले तो 17900 *82=1,467,800 करोड़ रुपये हुए।
दरअसल एलन मस्क हों या मार्क जुकरबर्ग या फिर जेफ बेजोस।
इनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा इनकी कंपनियों के शेयर से आता है।
एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का शेयर इस साल अब तक 52 फीसद से अधिक टूट चुका है।
वहीं, मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा के शेयर इस साल अब तक 71 फीसद से अधिक लुढ़क चुके हैं।
इन स्टॉक्स में गिरावट का असर इनकी दौलत पर भी पड़ रहा है।
कमाई में अडानी अव्वल अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज अडानी ग्रुप के चेयर मैन गौतम अडानी कमाई में नबर वन हैं।
इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 59.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
उनके पास 136 अरब डॉलर की संपत्ति है।
दूसरे नंबर पर जेफ यास हैं।
इन्होंने अपनी संपत्ति में इस साल 29.1 अरब डॉलर का इजाफा किया है।
इनके पास 32.9 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 31वें नंबर पर हैं।
Article Advertisement
India
मुकेश अंबानी की जीवन भर की कमाई से अधिक एलन मस्क ने 10 महीने में गंवाई
मुकेश अंबानी की जीवन भर की कमाई से अधिक एलन मस्क ने 10 महीने में गंवाई दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) इस साल अब तक दौलत गंवाने में भी नंबर वन पोजीशन पर पहुंच गए हैं। यह स्थान उन्होंने फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को पछाड़ कर हासिल की है। ट्विटर के नए मालिक बने एलन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
