बिहार में चलती ट्रेन से एक करोड़ का सोना गायब, सोते समय यात्री के सिर के नीचे से बैग ले उड़े चोर बिहार में चलती ट्रेन से एक करोड़ के सोने की चोरी का मामला सामने आया है।
चलती ट्रेन से राजस्थान के व्यवसायी के एक करोड़ के सोने के जेवरात (दो किलो सोना) और दो लाख रुपये कैश गायब हो गए।
यह घटना कामाख्या एक्सप्रेस में आरा से पटना के बीच में हुई।
हालांकि पुलिस को जांच में यह मामला संदेहास्पद लग रहा है।
व्यवसायी से पूछताछ की जा रही है।
राजस्थान के नागौर जिले के व्यवसायी मनोज कुमार जैन ने पटना जंक्शन स्थित रेल थाने में केस दर्ज करवाया है।
मनोज असम के तपन नगर में व्यवसाय करते हैं।
उनके पास दो बैग थे।
एक में दो किलो सोना जबकि दूसरे में दो लाख नकद रुपए रखे थे।
व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि चोरी गए जेवरात उनकी खानदानी संपत्ति थी।
उसे 100 पटीदारों के बीच बांटने के लिए वे ले जा रहे थे।
दो बैग को उन्होंने अपने सिर के नीचे रखा था।
आरा तक दोनों बैग थे।
उसके बाद बैग की चोरी हो गई।
प्रभारी रेल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि व्यवसायी के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
सीसीटीवी कैमरे में नहीं दिखे संदिग्ध इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
फुटेज में अब तक कोई भी संदिग्ध बैग ले जाते नहीं दिखा है।
पुलिस पटना जंक्शन और आरा रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरों की पड़ताल करने में जुटी हुई है।
गबन या चोरी, जांच जारी चोरी की इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं।
गबन के पहलू पर भी पुलिस टीम जांच कर रही है।
रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि हर बार व्यवसायी अपना बयान बदल रहा है।
पूछताछ और छानबीन पूरी होने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।
Article Advertisement
India
बिहार में चलती ट्रेन से एक करोड़ का सोना गायब, सोते समय यात्री के सिर के नीचे से बैग ले उड़े चोर
बिहार में चलती ट्रेन से एक करोड़ का सोना गायब, सोते समय यात्री के सिर के नीचे से बैग ले उड़े चोर बिहार में चलती ट्रेन से एक करोड़ के सोने की चोरी का मामला सामने आया है। चलती ट्रेन से राजस्थान के व्यवसायी के एक करोड़ के सोने के जेवरात (दो किलो सोना) और दो लाख रुपये कैश गायब हो गए। यह घटना कामाख्या एक

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
