टना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर रविवार को हुई एक घटना ने सभी को शर्मसार कर दिया. इस घटना ने जंक्शन अधिकारियों के साथ-साथ पैसेंजर्स को भी हिला के रख दिया. दरअसल प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर लगे TV स्क्रीन पर अचानक से अश्लील वीडियो दिखाया जाने लगा, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पैसेंजर्स ने मामले की जानकारी RPF को दी, जिसके बाद इस वीडियो के टेलीकास्ट को रुकवाया गया और एडवर्टाइजमेंट एजेंसी पर छापेमारी की गई. 3 मिनट चला वीडियो गंदा वीडियो 3 मिनट तक चलता रहा, लेकिन स्टेशन मैनेजर और ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी. सुबह 9.56 बजे ये वीडियो चला था. पैसेंजर्स से मिली जानकारी के बाद RPF की टीम एक्शन में आई. RPF की टीम ने वीडियो टेलीकास्ट करने वाली एजेंसी के ऑफिस पर भी छापेमारी की और वीडियो चलाने वाले कर्मचारियों को हिरासत में लिया. ड्यूटी के दौरान देख रहे थे वीडियो आपको बता दें कि रेलवे स्टेशन पर लगी TV स्क्रीन पर बीच-बीच में एडवर्टाइजमेंट के वीडियो चलाये जाते हैं. उसी TV स्क्रीन पर एडवर्टाइजमेंट वीडियो की जगह अश्लील वीडियो चलने लगा. एजेंसी में काम कर रहे कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अश्लील वीडियो देख रहे थे, जिसके चलते ही ये गड़बड़ी हुई है. RPF पोस्ट में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है. कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. एजेंसी पर कार्रवाई वहीं, RPF ने मामले की जानकारी दानापुर रेल डिवीजन को भी दी है. मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया है. उन्होंने एजेंसी पर जुर्माना लगाने के साथ ही उसे ब्लैक लिस्ट करने का आदेश दिया है. एजेंसी के मालिक को भी बुलाया गया है.
Article Advertisement
India
पटना जंक्शन पर लगे TV पर चला अश्लील वीडियो, जानिए किसने की गड़बड़ी
टना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर रविवार को हुई एक घटना ने सभी को शर्मसार कर दिया. इस घटना ने जंक्शन अधिकारियों के साथ-साथ पैसेंजर्स को भी हिला के रख दिया. दरअसल प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर लगे TV स्क्रीन पर अचानक से अश्लील वीडियो दिखाया जाने लगा, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पैसेंजर्स ने मामले की ज

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
