अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
नेपाल-जंगल से आया तेंदुआ, 2 दिन में 4 पर हमला: किशनगंज के पांचगाछी गांव में दहशत, वन विभाग से पिंजरा लगाने ...सीमा पर 648 लीटर नेपाली शराब जब्त: SSB के जवानों को देख तस्कर नेपाल की तरफ भागाBihar Tomorrow Weather: बिहार से मानसून की वापसी के संकेत, अगले 48 घंटे अहम, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?बाढ़ग्रस्त इलाके में CM का रेड कार्पेट पर शाही अंदाज में 'तफरीह', रोहिणी बोलीं- आपदा में भी झूठी शान-शौकत वाला प्रोटोकॉलखुली जीप, समर्थकों का हुजूम और नारेबाजी… अनुज सिंह के नामांकन से पटना में अनंत सिंह का सियासी संदेशगंगा-गंडक ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, बिहार में अगले 48 घंटे तक खतरा; CM सम्राट ने मांगी एयरफोर्स की मददबिहार: गंडक नदी उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे; कई इलाके बाढ़ की चपेट में, NH तक पहुंचा पानीधनकुबेर निकला दरोगा अमित गुप्ता, 13 साल की नौकरी में बनाई करोड़ों की दौलत, EOU की रेड में क्या-क्या ...भारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...बिहार के गांव में पली-बढ़ी लड़की, बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी, बच्चों को फ्री में पढ़ाती है ट्यूशन!खुली जीप में अनुज संग अनंत, लगे 'नीतीश-ललन जिंदाबाद' के नारे; प्रशांत किशोर की जनसुराज का शक्ति प्रदर्शन - patna graduate seat anant singh power show anuj singh nomination 50000 rasgullas win certainनेपाल-जंगल से आया तेंदुआ, 2 दिन में 4 पर हमला: किशनगंज के पांचगाछी गांव में दहशत, वन विभाग से पिंजरा लगाने ...सीमा पर 648 लीटर नेपाली शराब जब्त: SSB के जवानों को देख तस्कर नेपाल की तरफ भागाBihar Tomorrow Weather: बिहार से मानसून की वापसी के संकेत, अगले 48 घंटे अहम, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?बाढ़ग्रस्त इलाके में CM का रेड कार्पेट पर शाही अंदाज में 'तफरीह', रोहिणी बोलीं- आपदा में भी झूठी शान-शौकत वाला प्रोटोकॉलखुली जीप, समर्थकों का हुजूम और नारेबाजी… अनुज सिंह के नामांकन से पटना में अनंत सिंह का सियासी संदेशगंगा-गंडक ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, बिहार में अगले 48 घंटे तक खतरा; CM सम्राट ने मांगी एयरफोर्स की मददबिहार: गंडक नदी उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे; कई इलाके बाढ़ की चपेट में, NH तक पहुंचा पानीधनकुबेर निकला दरोगा अमित गुप्ता, 13 साल की नौकरी में बनाई करोड़ों की दौलत, EOU की रेड में क्या-क्या ...भारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...बिहार के गांव में पली-बढ़ी लड़की, बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी, बच्चों को फ्री में पढ़ाती है ट्यूशन!खुली जीप में अनुज संग अनंत, लगे 'नीतीश-ललन जिंदाबाद' के नारे; प्रशांत किशोर की जनसुराज का शक्ति प्रदर्शन - patna graduate seat anant singh power show anuj singh nomination 50000 rasgullas win certain

Article Advertisement

Seemanchal

मछली पकड़ने के दौरान मिला विलुप्तप्राय पैंगोलिन

मछली पकड़ने के दौरान मिला विलुप्तप्राय पैंगोलिन मंगलवार देर रात दिघलबैंक प्रखंड के बैरबन्ना गांव में ग्रामीणों द्वारा मछली मारने के क्रम में एक पैंगोलिन को पकड़ा गया है। ग्रामीणों की सूचना पर बैरबन्ना पहुंचे दिघलबैंक थाना कि पुलिस ने पैंगोलिन को अपने संरक्षक्षण में लेते हुए बुधवार को वन विभाग के कर्मि

मछली पकड़ने के दौरान मिला विलुप्तप्राय पैंगोलिन

Article Advertisement

मछली पकड़ने के दौरान मिला विलुप्तप्राय पैंगोलिन मंगलवार देर रात दिघलबैंक प्रखंड के बैरबन्ना गांव में ग्रामीणों द्वारा मछली मारने के क्रम में एक पैंगोलिन को पकड़ा गया है। ग्रामीणों की सूचना पर बैरबन्ना पहुंचे दिघलबैंक थाना कि पुलिस ने पैंगोलिन को अपने संरक्षक्षण में लेते हुए बुधवार को वन विभाग के कर्मियों को सौंप दिया। वन क्षेत्र पदाधिकारी उमानाथ दूबे ने बताया कि पैंगोलिन सुरक्षित है। इसके बारे में विभाग के वरीय पदाधिकारियों को जानकारी दी गयी है। संभवत: दुर्लभ प्रजाति के इस जीव को पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान छोड़ा जायेगा। गौरतलब है कि भारत में पाए जाने वाले पैंगोलिन दुर्लभ प्रजातियों में से एक जीव है। यह जीव समूह में नहीं रहता, अक्सर यह अकेला दिखनेवाला जीव है। पैंगोलिन के मांस को दुर्लभ और गुणकारी मानने के चलते इसका शिकार भी होता है, जिस वजह से भारत में यह जीव आज विलुप्ति के कगार पर है। मंगलवार की रात जो पैंगोलिन भारत नेपाल सीमा पर स्थित बैरबन्ना गांव में मिला है। संभव है कि यह नेपाल के जंगलों से यहां आया होगा। इससे पहले 2016 में भी दिघलबैंक प्रखंड के सीमावर्ती गांव मोहमारी धनतोला के पास भी एक बार पैंगोलिन को पकड़ा गया था। दिखने में खूबसूरत, लेकिन शर्मीले पेंगोलिन शांत स्वभाव का वन्यजीव है, जो चींटी खाता है। जिस कारण अधिकतर चींटियों की बांबी के पास हीं यह जानवर रहता है। छूने या खतरे का आभास होने पर पेंगोलिन खुद को शल्कों (खोल) में समेटकर फुटबाल की तरह गोल हो जाता है। इसके बाद वह यह भी देख ही नहीं पाता कि उस पर कोई हमला भी कर रहा है या नहीं। जिस कारण शिकारी आसानी से पकड़ लेते हैं। इस विलुप्तप्राय वन्य जीव का मांस और स्कल का प्रयोग दवा के रूप में होता है। जबकि इसके खाल से एक विशेष प्रकार के कोट का निर्माण भी होता है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read