अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
नेपाल से गांजा लेकर भारत आ रहा युवक गिरफ्तारकस्तूरबा गांधी स्कूल में लटकी मिली 9वीं की छात्रा, छुट्टियों से हॉस्टल लौटते ही सुसाइडBalrampur News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने की पैदल गश्तजोधपुर में बिहार के मार्शल आर्ट खिलाड़ी दिखाएंगे दम10,000 औद्योगिक इकाइयों की बिहार में स्थापना, CM, सांसदों और मंत्रियों ने बाढ़ राहत के लिए दिया एक महीने का वेतननेपाल एपीएफ ने भारत-नेपाल सीमा पर वॉलीबॉल मैच जीता: एसएसबी को 2-1 से हराया, दोनों देशों के सुरक्षा बलों में...नेपाली नागरिक गांजा लेकर भारत में घुसा, एसएसबी ने दबोचा: एक किलो नशीला पदार्थ और साइकिल जब्तअनंत सिंह क्या करेंगे... ये हमारा विषय नहीं! प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव के जन सुराज उम्मीदवारों पर लिया फाइनल स्टैंडबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ सख्त अभियानबिहार में 10 हजार उद्योग लगेंगे, 12 लाख प्रवासियों को वापस लाएगी सरकार; सम्राट चौधरी का ऐलाननेपाल से गांजा लेकर भारत आ रहा युवक गिरफ्तारकस्तूरबा गांधी स्कूल में लटकी मिली 9वीं की छात्रा, छुट्टियों से हॉस्टल लौटते ही सुसाइडBalrampur News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने की पैदल गश्तजोधपुर में बिहार के मार्शल आर्ट खिलाड़ी दिखाएंगे दम10,000 औद्योगिक इकाइयों की बिहार में स्थापना, CM, सांसदों और मंत्रियों ने बाढ़ राहत के लिए दिया एक महीने का वेतननेपाल एपीएफ ने भारत-नेपाल सीमा पर वॉलीबॉल मैच जीता: एसएसबी को 2-1 से हराया, दोनों देशों के सुरक्षा बलों में...नेपाली नागरिक गांजा लेकर भारत में घुसा, एसएसबी ने दबोचा: एक किलो नशीला पदार्थ और साइकिल जब्तअनंत सिंह क्या करेंगे... ये हमारा विषय नहीं! प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव के जन सुराज उम्मीदवारों पर लिया फाइनल स्टैंडबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ सख्त अभियानबिहार में 10 हजार उद्योग लगेंगे, 12 लाख प्रवासियों को वापस लाएगी सरकार; सम्राट चौधरी का ऐलान

Article Advertisement

India

देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 961 मामले आए सामने, दिल्ली में सर्वाधिक 263 मामले

देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 961 मामले आए सामने, दिल्ली में सर्वाधिक 263 मामले , 30 दिसंबर (भाषा) भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 180 नए मामले सामने आने के बाद, देश में इस स्वरूप के मामले बढ़कर 961 हो गए। ये एक दिन में सामने आए ओमीक्रोन के सर्वाधिक मामले हैं। इनमें

देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 961 मामले आए सामने, दिल्ली में सर्वाधिक 263 मामले

Article Advertisement

देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 961 मामले आए सामने, दिल्ली में सर्वाधिक 263 मामले , 30 दिसंबर (भाषा) भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 180 नए मामले सामने आने के बाद, देश में इस स्वरूप के मामले बढ़कर 961 हो गए। ये एक दिन में सामने आए ओमीक्रोन के सर्वाधिक मामले हैं। इनमें से 320 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं। ये मामले 22 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली में सबसे अधिक 263 मामले सामने आए और इसके बाद महाराष्ट्र में 252, गुजरात में 97, राजस्थान में 69, केरल में 65 और तेलंगाना में 62 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 13,154 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,22,040 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 82,402 हो गई। 268 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,80,860 हो गई है। देश में 49 दिन बाद कोविड-19 के 13 हजार से अधिक दैनिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले, 11 नवंबर को 24 घंटे में संक्रमण के 13,091 नए मामले सामने आए थे। आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 63 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 82,402 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,400 की वृद्धि दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.38 प्रतिशत है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.10 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले 87 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.76 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले 46 दिन से एक प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,42,58,778 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 143.83 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 268 मामले सामने आए हैं, उनमें से 211 मामले केरल और 20 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,80,860 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,41,496, केरल के 47,277, कर्नाटक के 38,324, तमिलनाडु के 36,758, दिल्ली के 25,107, उत्तर प्रदेश के 22,915 और पश्चिम बंगाल के 19,745 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read