लखनऊ में पूर्व आईजी की दम घुटने से मौत, पत्नी और बेटे की हालत गंभीर; एसी में लगी आग से कमरे में भर गया था धुआं लखनऊ के इंदिरा नगर के सेक्टर 18 में आग लग जाने के कारण रिटायर आईपीएस अफसर की दम घुटने से मौत हो गई।
उनकी पत्नी और बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दोनों को राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती किया गया है।
घटना का कारण शार्ट सर्किट के चलते एसी में लगी आग बताया जा रहा है।
रिटायर आईजी दिनेश चंद्र पांडेय (71) पत्नी अरुणा पांडेय (68) और बेटे शशांक पांडेय (32) के साथ इंदिरा नगर सेक्टर-18 के मकान नंबर 28 में पहली मंजिल पर रहते थे।
शनिवार शाम खाना खाने के बाद तीनों एक ही कमरे में सो गए थे।
रात करीब 10:30 बजे दूसरे कमरे के एयरकंडीशनर में आग लग गई।
इससे उस कमरे का पूरा सामान जलने लगा।
दूसरे कमरे से निकला धुआं उस कमरे में भर गया, जिसमें दिनेश चंद्र पांडेय परिवार के साथ सोए थे।
दम घुटने से तीनों कमरे में ही बेहोश हो गए।
दिनेश चंद्र पांडेय मूलरूप से कानपुर के आर्यनगर के रहने वाले थे।
दिनेश चंद्र पाण्डेय का एक बेटा प्रशांत बाहर रहता है।
नजर कानपुरी के नाम से मिली थी प्रसिद्धि रिटायर्ड आईपीएस दिनेश चंद्र पाण्डेय काफी संवेदनशील और शेर ओ शायरी में गहरी रुचि रखने वाले थे।
उनकी 12 गजलें खूब चर्चित हुईं।
वह यूपी उर्दू अकादमी अवार्ड, फिराक गोरखपुरी अवार्ड तथा नाजिर अवार्ड से सम्मानित थे।
उनके लिखे शेर विश्व पटल पर चर्चित हुए।
उर्दू के नामचीन शायरों के कलाम संकलित करने वाली संस्था ‘रेख्ता’ के आर्काइव में भी नजर कानपुरी के नाम से उनका दखल था।
डीसी पाण्डेय का लिखा शेयर ‘सूरत ए शाम ए सर बज्म जला दो मुझको, सुबह हो जाए तो अनवल से बुझा दो मुझको’ काफी प्रसिद्ध हुआ।
शुरुआती जिंदगी डीसी पाण्डेय की संघर्षों से भरी थी फिर भी जिंदगी के हर पहलू, हर चुनौती का सामना करते हुए डीसी कानपुरी ने एक मुकाम हासिल किया।
लिखने पढ़ने का शौक वर्दी के पीछे धड़कते दिल में कायम रहा।
नतीजतन जो बातें खुलकर नहीं कह सकते थे उनको शायरी में पिरो देते।
दिनेश चंद्र पांडेय 2009 वह रिटायर हुए थे।
दिनेश चंद्र पाण्डेय राष्ट्रपति पदक से सम्मानित थे।
किराएदार ने धुआं देखकर मचाया शोर जब धुएं से कमरा भर गया तो ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले किराएदार अनिल ने शोर मचाया।
मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी।
खबर लगते ही आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची।
एसीपी गाजीपुर विजयराज सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो तीनों बेहोश पड़े थे।
सभी को तुरंत बाहर निकालकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां दिनेश चंद्र पांडेय की मौत हो गई।
Article Advertisement
India
लखनऊ में पूर्व आईजी की दम घुटने से मौत, पत्नी और बेटे की हालत गंभीर; एसी में लगी आग से कमरे में भर गया था धुआं
लखनऊ में पूर्व आईजी की दम घुटने से मौत, पत्नी और बेटे की हालत गंभीर; एसी में लगी आग से कमरे में भर गया था धुआं लखनऊ के इंदिरा नगर के सेक्टर 18 में आग लग जाने के कारण रिटायर आईपीएस अफसर की दम घुटने से मौत हो गई। उनकी पत्नी और बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को राम मनोहर लोहिया संस्थान में भ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
