रफ्तार का कहर!
दिल्ली में ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंदा, 4 की मौत; 2 घायल बुधवार की सुबह दिल्ली से एक मनहूस खबर आई है।
दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा हुआ है।
तेज रफ्तार की कहर ने यहां 4 लोगों की जान ले ली है।
यहां एक ट्रक ने कुल 6 लोगों को रौंद डाला है।
बताया जा रहा है कि यह सभी लोग रोड किनारे डिवाइडर पर सो रहे थे।
इस भयानक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।
2 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है।
न्यूज एजेंसी 'ANI' ने पुलिस के हवाले से जो खबर दी है उसके मुताबिक, एक अज्ञात ट्रक ने करीब 1 बजकर 51 मिनट पर दिल्ली की सड़क पर यह कत्ल-ए-आम मचाया है।
इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि सीमापुरी में डीटीसी डिपोट रेडलाइट क्रॉस करते वक्त यह ट्रक सड़क किनारे डिवाइडर पर सो रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गई।
हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
एक अन्य को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चौथे शख्स की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है इस हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।
फिलहाल पुलिस अब इस पूरे हादसे की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
इस हादसे में मरने वालों की पहचान 52 साल के करीम, 25 साल के छोटे खान, 38 साल के शाह आलम और 45 साल के राहुल के तौर पर हुई है।
इसके अलावा जो दो अन्य लोग घायल हुए हैं उनकी पहचान 16 साल के मनीष और 30 साल के प्रदीप के तौर पर हुई है।
इस भयानक सड़क हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
करीम, छोटे खान और शाह आलम न्यू सीमा पुरी इलाके के रहने वाले थे।
राहुल विक्रम इनक्लेव, शालीमार गार्डन, शाहीबाबाद के रहने वाले थे।
हादसे में घायल मनीष गगन विहार, तुसली निकेतन, शाहीबाबाद के रहने वाले हैं तथा प्रदीप ताहीपुर गांव, दिल्ली के रहने वाले हैं।
Article Advertisement
India
रफ्तार का कहर! दिल्ली में ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंदा, 4 की मौत; 2 घायल
रफ्तार का कहर! दिल्ली में ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंदा, 4 की मौत; 2 घायल बुधवार की सुबह दिल्ली से एक मनहूस खबर आई है। दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार की कहर ने यहां 4 लोगों की जान ले ली है। यहां एक ट्रक ने कुल 6 लोगों को रौंद डाला है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग रोड किना

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
