नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन गंभीर रूप से बीमार हैं और उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
अमेरिकी मीडिया में किम जोंग उन के ब्रेन डेड होने की भी अटकलें तेज हो गई हैं।
मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका को खुफिया जानकारी में पता चला है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन सर्जरी के बाद गंभीर खतरे से गुजर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि उनका कार्डियोवस्कुलर की वजह से इलाज चल रहा था।
रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन की सर्जरी की गई थी, मगर इसके बाद उनकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई है।
दादा के जन्मदिन के कार्यक्रम में नहीं हुए थे शामिल रिपोर्ट के मुताबिक, तानाशाह किम जोंग उन का प्योंगयांग के बाहर हयांगसान के एक विला में इलाज चल रहा है।
किम जोंग उन को लेकर अटकलें और तेज उस वक्त हो गई जब वह देश के स्थापना दिवस और अपने स्वर्गीय दादा के 108वें जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम में भी 15 अप्रैल को दिखाई नहीं दिए थे।
काफी समय से बीमार चल रहे हैं किम जोंग डेली एनके ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि तानाशाह किम जोंग की तबीयत बीते कुछ महीनों में ज्यादा खराब हुई है।
इसकी वजह है कि बहुत ज्यादा स्मोकिंग, मोटापे की बीमारी और ज्यादा काम।
सीएनएन के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया के मीडिया में अब तक किम जोंग की तबीयत को लेकर अब तक कुछ भी प्रकाशित नहीं हुआ है।
इसकी वजह है कि वहां मीडिया पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में है।
यही वजह है कि यहां से सूचना का इतनी जल्दी आना मुश्किल है।
अंतिम बार 11 अप्रैल को देखा गया बताया जा रहा है कि किम जोंग उन को आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर 11 अप्रैल को देखा गया था।
जिसमें उन्होंने एक बैठक की अध्यक्षता की थी और कोरोना वायरस को लेकर सख्त जांच के आदेश दिए थे।
इतना ही नहीं, वह 14 अप्रैल को मिसाइल के परीक्षण के कार्यक्रम से भी नदारद थे।
बता दें कि अपने पिता और दिवंगत नेता किम जोंग-इल की 2011 के आखिर में मृत्यु हो जाने के बाद किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया की सत्ता पर काबिज हुए थे।
Source :- Hindustan
Article Advertisement
World
तानाशाह की जिंदगी खतरे में? नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की हालत बेहद नाजुक, ब्रेन डेड होने की अटकलें
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन गंभीर रूप से बीमार हैं और उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। अमेरिकी मीडिया में किम जोंग उन के ब्रेन डेड होने की भी अटकलें तेज हो गई हैं। मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका को खुफिया जानकारी में पता चला है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन सर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
