New Virus In China: कोरोना वायरस का खतरा अभी दुनिया से टला नहीं है, भारत में ही रोजाना हजारों की संख्या में कोविड-19 के मामले देखने को मिल रहे हैं. यही नहीं मई में ये आंकड़ा और बढ़ने की भी संभावना है, इसके साथ ही ये भी आशंका है कि मई में देश में कोरोना की नहीं लहर आ सकती है. लेकिन इन सबके बीच जहां से कोरोना की उत्तपत्ति हुई थी, वहीं से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. कोरोना को दुनिया में फैलाने वाले चीन से एक और नया वायरस सामने आया है. इस वायरस से फिलहाल एक शख्स की मौत हुई है जिससे हड़कंप मच गया है. ये नया वायरस बर्ड फ्लू H3N8 बताया जा रहा है. आइए जानते हैं इस वायरस से जुड़ी पूरी अपडेट. 56 वर्षीय महिला की मौत चीनी मीडिया के मुताबिक, बर्ड फ्लू वायरस H3N8 ने चीन में चिंता बढ़ा दी है. इस वायरस के चलते दक्षिणी चीन के झोंगशान शहर में एक मौत हो चुकी है. जिसकी मौत हुई है वो एक महिला है और इसकी उम्र 56 वर्ष बताई जा रही है. खास बात यह है कि H3N8 वायरस के चलते पहली बार किसी इंसान की मौत हुई है. एक वर्ष पहले ही इस वायरस की चपेट में दो लोगों के आने की खबर थी, हालांकि अब तक किसी की मौत नहीं हुई थी. इस वायरस से सिर्फ बर्ड के मारे जाने की खबरें थीं, लेकिन अब एक इंसान की मौत से हड़कंप मच गया है. अगर ये वायरस फैला तो बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है. अलर्ट पर WHO इस मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, डब्ल्यूएचओ भी अलर्ट मोड पर है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, इस महिला को गंभीर रूप से निमोनिया हो गया था और इसी के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि अस्पताल में ज्यादा वक्त महिला निकाल नहीं पाई और उसकी मौत हो गई. इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ ने ये साफ किया है कि, महिला को मायलोमा (कैंसर का एक प्रकार) के साथ-साथ कुछ अन्य हेल्थ इश्यू भी थे. पोल्ट्री के संपर्क में थी महिला डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, महिला संक्रमण की चपेट में आने से पहले एक पोलट्री के संपर्क में थी. जब महिला की जांच की गई तो उसमें H3N8 इन्फ्लूएंजा वायरस पाया गया. इससे पहले ये वायरस पक्षियों और घोड़ों में ही पाया गया था. हालांकि दो मनुष्यों में भी पहले ये संक्रमण पाए गए थे, लेकिन उनकी स्थिति ज्यादा चिंताजनक नहीं थी. बहरहाल अनुष्य में इन्फ्लूएंजा वायरस की चपेट में आने और इससे मौत ने एक नहीं चिंता को जन्म दे दिया है. जानकारों ने ये आशंका भी जताई है कि अगर ये वायरस गति पकड़ता है तो बड़ी तबाही मचा सकता है.
Article Advertisement
India
New Virus In China: चीन से निकला एक और खतरनाक वायरस, H3N8 बर्ड फ्लू से पहली बार इंसान की मौत
New Virus In China: कोरोना वायरस का खतरा अभी दुनिया से टला नहीं है, भारत में ही रोजाना हजारों की संख्या में कोविड-19 के मामले देखने को मिल रहे हैं. यही नहीं मई में ये आंकड़ा और बढ़ने की भी संभावना है, इसके साथ ही ये भी आशंका है कि मई में देश में कोरोना की नहीं लहर आ सकती है. लेकिन इन सबके बीच जहां स

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15133 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15133 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
