Monsoon 2022: मानसून की विदाई से पहले तरबतर होंगे ये राज्य, MP, राजस्थान में भारी बारिश के आसार मानसून जाते-जाते कई राज्यों को भिगोने की तैयारी में है।
खबर है कि मंगलवार को पश्चिम राजस्थान और कच्छ के बाद अब मानसून के लौटने में देरी हो रही है।
गुरुवार को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।
संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण उत्तर प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है।
गुरुवार को विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बिजली/गरज और भारी बारिश के साथ व्यापक हल्की या मध्य बारिश होने की संभावना है।
जबकि, मध्य प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को यह स्थित बन सकती है।
इसके अलावा गुरुवार को मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश के आसार हैं।
26 सितंबर तक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बिजली/गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।
यहां भी बदलेगा मौसम हरियाणा में भी गुरुवार को बिजली/गरज और भारी बारिश के साथ व्यापक हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावनाएं हैं।
साथ ही राजस्थान में शुक्रवार तक यह स्थिति बन सकती है।
राजधानी दिल्ली में भी आज मध्यम बारिश के आसार हैं।
पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है।
भाषा के अनुसार, मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि अगले चार-पांच दिन पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून के फिर से सक्रिय होने और जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकतर भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
प्रवक्ता के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्से में छुटपुट स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
Article Advertisement
India
Monsoon 2022: मानसून की विदाई से पहले तरबतर होंगे ये राज्य, MP, राजस्थान में भारी बारिश के आसार
Monsoon 2022: मानसून की विदाई से पहले तरबतर होंगे ये राज्य, MP, राजस्थान में भारी बारिश के आसार मानसून जाते-जाते कई राज्यों को भिगोने की तैयारी में है। खबर है कि मंगलवार को पश्चिम राजस्थान और कच्छ के बाद अब मानसून के लौटने में देरी हो रही है। गुरुवार को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के कुछ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
