डेंगू का कहरः पटना के हर इलाके में बीमारी ने पसारा पांव, गर्भवती को ज्यादा खतरा; 150 पुलिसकर्मी चपेट में बिहार की राजधानी पटना में डेंगू के प्रकोप से लोग परेशान हैं।
हर इलाके में डेंगू पंख पसार चुका है।
जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने डेंगू की रोकथाम के लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, रेफरल अस्पतालों तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय रखने का निर्देश दिया है।
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार डेंगू के रविवार को 95 मामले एवं इस वर्ष अभी तक 1939 मामले आए हैं।
पूरे प्रदेश से डेंगू से बीमार होने के समाचार मिल रहे हैं।
डीएम ने निर्देश दिया कि फागिंग एवं टेमीफॉस का नियमित छिड़काव किया जाए।
डीएम ने डेंगू एवं चिकनगुनिया, बुखार को देखते हुए राष्ट्रीय दिशा-निदेशों के अनुरूप कार्य करने का निदेश दिया है।
उन्होंने सिविल सर्जन को कहा कि इन बीमारियों के लक्षणों एवं क्या करें, क्या ना करें का वृहत स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए।
नियमित कराएं फागिंग डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य प्रशिक्षकों द्वारा पटना नगर निगम में फॉगिंग का निरंतर पर्यवेक्षण कराया जाए।
डेंगू के सम्पुष्ट मरीज के आसपास 500 मीटर रेडियस में तुरंत टेक्निकल मालाथियोन की फॉगिंग कराना सुनिश्चित करें।
पटना नगर अन्तर्गत जल-जमाव वालों स्थानों तथा डेंगू प्रतिवेदित मुहल्लों में टेमीफॅास का छिड़काव सघन रूप से कराएं गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी पीएमसीएच की स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग की डॉ. अमृता राय ने बताया कि डेंगू में तेज बुखार होता है।
गर्भावस्था में तेज बुखार गर्भ को प्रभावित कर सकता है।
गर्भावस्था की प्रारंभिक अवस्था में हाई फीवर होने से मिसकैरेज (गर्भपात) होने की आशंका बढ़ जाती है।
वहीं लेट प्रेगनेंसी की अवस्था में तेज बुखार होने से पीड़ित प्री टर्म पेसेंट प्री टर्म लेबर में भी जा सकती हैं।
डेंगू शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को कम कर देता है और गर्भवती महिलाओं के शरीर में प्लेटलेट्स कम होने की वजह से ब्लीडिंग की समस्या भी बढ़ जाती है।
मरीज को स्पाइनल एनेस्थीसिया भी नहीं पड़ सकता है।
डेंगू से बुखार आने पर मां के साथ बच्चा भी प्रभावित हो सकता है।
बुखार के कारण मरीज को डिहाइड्रेशन हो जाता है।
इससे प्रसव के समय बच्चे की धड़कन बढ़-घट सकती है।
प्रारंभिक गर्भावस्था में यदि किसी महिला को डेंगू होता है तो एन्टीबॉडी, प्लेसेंटा के माध्यम से बच्चे में चला जाता है जो हानिकारक हो सकता है।
Article Advertisement
India
डेंगू का कहरः पटना के हर इलाके में बीमारी ने पसारा पांव, गर्भवती को ज्यादा खतरा; 150 पुलिसकर्मी चपेट में
डेंगू का कहरः पटना के हर इलाके में बीमारी ने पसारा पांव, गर्भवती को ज्यादा खतरा; 150 पुलिसकर्मी चपेट में बिहार की राजधानी पटना में डेंगू के प्रकोप से लोग परेशान हैं। हर इलाके में डेंगू पंख पसार चुका है। जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने डेंगू की रोकथाम के लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
