बिहार में पुलिस से भिड़े शराब तस्कर, पुलिसकर्मी को गाड़ी से रौंदने की कोशिश; राइफल तोड़ी बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद से ही शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है।
शनिवार को जिले में तीन थाना पुलिस को करीब डेढ़ घंटे तक शराब तस्करों ने आंख में धूल झोंकते हुए चकमा देता रहा।
हालांकि नरपतगंज में पीछा कर रहे जोकीहाट थाने की पुलिस पर तस्कर हमला करते हुए भिड़ गए।
पहले तो तस्कर पुलिस को अपनी गाड़ी से रौंदना चाहा।
तस्कर पुलिस पर हमला करते हुए मारपीट करने लगे।
तस्करों ने पुलिस की राइफल को भी तोड़ डाली।
पीछे से मौके पर नरपतगंज पुलिस पहुंची और सभी तस्करों को पकड़कर नरपतगंज थाना लाया।
कार की डिक्की से 19 कार्टून अंग्रेजी शराब, टेट्रा पैक दो बोतल अंग्रेजी शराब तथा 20 शराब की कैन बरामद की गयी।
इस घटना में जोकीहाट थाने के दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
पकड़े गये तीनों शराब तस्कर शिवम कुमार मिश्रा पिता ललन कुमार मिश्रा, रजनीश कुमार पिता बलराम मिश्रा, त्रिलोकी झा पिता स्व सूर्यकांत झा दरभंगा जिला के थाना अशोक पेपर मिल पंचायत पतोर के निवासी बताए गये हैं।
है।
जानकारी के अनुसार जोकीहाट थाना अंतर्गत पुलिस की गश्ती गाड़ी बोरिया डायवर्सन के समीप शनिवार की सुबह वाहन चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान एक उजले रंग की कार तेज गति से भागने लगी।
पुलिस उस गाड़ी का पीछा करने लगी।
इसी दौरान बैरगाछी के समीप तस्करों की कार ने दो मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी।
जोकीहाट तथा अररिया जीरोमाइल की पुलिस उस गाड़ी का पीछा करने लगे।
सूचना पर नरपतगंज थाना के सामने बैरिकेडिंग लगा दी गयी बैरिकेडिंग तथा गाड़ियों की भीड़ देखकर शराब तस्कर की कार डिवाइडर को पार करती हुई दूसरी लेन में जाकर भागने लगी।
इसी दौरान पंचगछिया चौक से मुड़कर खैरा पंचायत में कार जा घुसी।
पीछा करती हुई जोकीहाट पुलिस वहां पहुंची।
पुलिस को देखते ही तस्कर पुलिस पर गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया।
गाड़ी से उतर कर पुलिस के साथ हाथापाई करने लगा।
इसी दौरान एक पुलिसकर्मी की राइफल भी तोड़ डाली।
इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए।
जिसे इलाज के लिए नरपतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
जख्मी पुलिसकर्मी में जोकीहाट थाना के महेश कुमार तथा विद्यानंद कुमार बताया जाता है।
जोकीहाट के एसआई एसएन सिंह ने बताया कि शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस टीम पर शराब तस्करों द्वारा हमला कर राइफल तोड़ने की बात की पुष्टि की।
नरपतगंज थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि कार सवार तीन तस्करों ने पुलिस पर हमला कर राइफल को तोड़ डाली।
कार से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करने की बात कही।
उन्होंने बताया कि घटना में दो पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं।
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी।
Article Advertisement
India
बिहार में पुलिस से भिड़े शराब तस्कर, पुलिसकर्मी को गाड़ी से रौंदने की कोशिश; राइफल तोड़ी
बिहार में पुलिस से भिड़े शराब तस्कर, पुलिसकर्मी को गाड़ी से रौंदने की कोशिश; राइफल तोड़ी बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद से ही शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को जिले में तीन थाना पुलिस को करीब डेढ़ घंटे तक शराब तस्करों ने आंख में धूल झोंकते हुए चकमा देता रहा। हालांकि नरपतगंज में पीछा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
