देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 221 दिनों में सबसे कम नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 13,596 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,40,81,315 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,89,694 रह गयी जो 221 दिनों में सबसे कम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह जारी आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 166 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,52,290 पर पहुंच गयी।
कोरोना वायरस के एक दिन में सामने आने वाले नए मामले लगातार 24वें दिन 30,000 से कम हैं और लगातार 113वें दिन संक्रमण के दैनिक मामले 50,000 से कम हैं।
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.56 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.12 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
इस महामारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 6,152 की कमी आयी है।
रविवार को कोविड-19 के लिए 9,89,493 नमूनों की जांच होने के साथ देश में अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या 59,19,24,874 हो गयी है।
आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 1.37 प्रतिशत दर्ज की गयी।
पिछले 49 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम है।
साप्ताहिक संक्रमण दर 1.37 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 115 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है।
इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,34,39,331 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी है।
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 97.79 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को आंकड़े दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
मंत्रालय ने बताया कि देश में जिन 166 लोगों की मौत हुई है उनमें से 74 की केरल में और 29 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई।
देश में महामारी से अब तक 4,52,290 लोगों की मौत हो चुकी है।
इनमें से 1,39,789 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 37,941 की कर्नाटक में, 35,899 की तमिलनाडु, 26,865 की केरल, 25,089 की दिल्ली, 22,898 की उत्तर प्रदेश और 18,977 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
Article Advertisement
India
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 221 दिनों में सबसे कम
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 221 दिनों में सबसे कम नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 13,596 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,40,81,315 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,89,694 रह गयी जो 221 दिनों में सबसे कम है। केंद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
