अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Maharajganj News: तिनाऊ नदी में डूबे नेपाली व्यक्ति की तलाश जारीगंडक नदी की बाढ़ से बिहार के 4 जिलों में तबाही, चंपारण तटबंध टूटा, बगहा शहर में घुसा पानीSiddharthnagar News: पिस्टल लेकर नेपाल जा रहे गोंडा के दो युवक बॉर्डर पर दबोचे गए252 लीटर शराब बरामद, तीन किशोर हिरासत मेंदिवाली-छठ पर दिल्ली से बिहार के लिए मिल सकती बस सेवा, पटना-मुजफ्फरपुर-भागलपुर हो सकता है रूटबिहार में अफसर कपल के घर मिला खजाना, बिस्तर से निकला नोटों का ढेर; 4 दर्जन तो लग्जरी घड़ियां मिलींपहले शिक्षक, फिर अफसर... अब बिहार में निगरानी की कार्रवाई के घेरे में दंपती; पति ADM तो पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार - first teacher then officer bihar vigilance action couple husband adm wife sub registrar 13 yearsबिहार में गंडक नदी उफान पर, बगहा में चंपारण तटबंध टूटा, रिहायशी इलाकों पर बाढ़ का खतराकिशनगंज में 455 ग्राम ब्राउन शुगर, पिस्टल और मैगजीन मिली: भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम ने पिता-पुत्र को ग...भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कियापति ADM, पत्नी सब रजिस्ट्रार; घर पर मिलीं नोटों की गड्डियां देख चौंक जाएंगे, रेड में महंगी घड़ियां भी बरामदMaharajganj News: तिनाऊ नदी में डूबे नेपाली व्यक्ति की तलाश जारीगंडक नदी की बाढ़ से बिहार के 4 जिलों में तबाही, चंपारण तटबंध टूटा, बगहा शहर में घुसा पानीSiddharthnagar News: पिस्टल लेकर नेपाल जा रहे गोंडा के दो युवक बॉर्डर पर दबोचे गए252 लीटर शराब बरामद, तीन किशोर हिरासत मेंदिवाली-छठ पर दिल्ली से बिहार के लिए मिल सकती बस सेवा, पटना-मुजफ्फरपुर-भागलपुर हो सकता है रूटबिहार में अफसर कपल के घर मिला खजाना, बिस्तर से निकला नोटों का ढेर; 4 दर्जन तो लग्जरी घड़ियां मिलींपहले शिक्षक, फिर अफसर... अब बिहार में निगरानी की कार्रवाई के घेरे में दंपती; पति ADM तो पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार - first teacher then officer bihar vigilance action couple husband adm wife sub registrar 13 yearsबिहार में गंडक नदी उफान पर, बगहा में चंपारण तटबंध टूटा, रिहायशी इलाकों पर बाढ़ का खतराकिशनगंज में 455 ग्राम ब्राउन शुगर, पिस्टल और मैगजीन मिली: भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम ने पिता-पुत्र को ग...भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कियापति ADM, पत्नी सब रजिस्ट्रार; घर पर मिलीं नोटों की गड्डियां देख चौंक जाएंगे, रेड में महंगी घड़ियां भी बरामद

Article Advertisement

World

फिलिस्तीन की इजरायल और अमेरिका से सभी रिश्ते खत्म करने की चेतावनी

फिलिस्तीन की इजरायल और अमेरिका से सभी रिश्ते खत्म करने की चेतावनी फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने शनिवार (1 फरवरी) को इजरायल और अमेरिका से सुरक्षा समेत सभी संबंध खत्म करने की चेतावनी दी। उन्होंने यह बात मिस्र में अरब लीग की बैठक में अपने भाषण के दौरान कही। बैठक में इजरायल-फिलिस्तीन विवाद को

फिलिस्तीन की इजरायल और अमेरिका से सभी रिश्ते खत्म करने की चेतावनी

Article Advertisement

फिलिस्तीन की इजरायल और अमेरिका से सभी रिश्ते खत्म करने की चेतावनी फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने शनिवार (1 फरवरी) को इजरायल और अमेरिका से सुरक्षा समेत सभी संबंध खत्म करने की चेतावनी दी। उन्होंने यह बात मिस्र में अरब लीग की बैठक में अपने भाषण के दौरान कही। बैठक में इजरायल-फिलिस्तीन विवाद को खत्म करने की अमेरिका की योजना को खारिज कर दिया गया है। अमेरिकी योजना में इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों को स्वशासन के सीमित अधिकार दिये जाएंगे, जबकि इजराइल को वेस्ट बैंक की बस्तियों को भी अपने क्षेत्र में मिलाने की अनुमति मिलेगी। फिलिस्तीन के अनुरोध पर काहिरा में अरब देशों के विदेश मंत्रियों का यह सम्मेलन बुलाया गया है। फिलिस्तीन ने अमेरिकी प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अब्बास ने कहा कि उन्होंने इजरायल और अमेरिका को बता दिया है कि इस प्रस्ताव के बाद उनके साथ सुरक्षा संबंधों समेत सभी संबंध खत्म कर दिये जाएंगे। फिलिस्तीन का मानना है कि यह योजना इजरायल को फायदा पहुंचाने वाली है। हालांकि अब्बास के इस बयान पर अमेरिका या इजरायल की ओर से कोई प्रक्रिया नहीं आई है। फिलिस्तीनी नेता अब्बास ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन कॉल और संदेशों का जवाब देने से इनकार कर दिया है क्योंकि मैं जानता हूं कि वह बाद में यह कहकर इसका इस्तेमाल करेंगे कि मैंने उनसे सलाह-मशविरा कर लिया है। अब्बास ने कहा कि मैं इस समाधान को कभी स्वीकार नहीं करूंगा। मैं नहीं चाहता कि मुझ लेकर लिखे जाने वाले इतिहास में यह बात दर्ज हो कि मैंने यरूशलम को बेच दिया। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी इजरायल के कब्जे को खत्म करने और एक देश की स्थापना को लेकर प्रतिबद्ध हैं, जिसकी राजधानी पूर्वी यरूशलम हो। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read