भारत में कोविड-19 के 9,531 नए मामल नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) भारत में सोमवार को कोविड-19 के 9,531 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 4,43,48,960 पर पहुंच गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 97,648 रह गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 26 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,368 हो गयी है।
इनमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए मौत के 10 मामले भी शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.59 प्रतिशत है।
संक्रमण की दैनिक दर 4.15 प्रतिशत दर्ज की गयी और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.59 प्रतिशत रही।
मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का पता लगाने के लिए 2,29,546 नमूनों की जांच की गयी।
इसी के साथ ही अब तक जांच किए गए कुल नमूनों की संख्या 88.27 करोड़ हो गयी है।
इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,37,23,944 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 210.02 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।
पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से जिन और लोगों की मौत हुई है, उनमें से चार-चार लोगों की मौत राजस्थान तथा पश्चिम बंगाल, दो-दो की मौत उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, मणिपुर, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा में हुई।
Article Advertisement
India
भारत में कोविड-19 के 9,531 नए मामले
भारत में कोविड-19 के 9,531 नए मामल नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) भारत में सोमवार को कोविड-19 के 9,531 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 4,43,48,960 पर पहुंच गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 97,648 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15136 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15136 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
