अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
100 करोड़... बाढ़ और दीया जलाओ! PM मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले तेजस्वी यादव? बिहार में बरपा हंगामाSiddharthnagar News: काठमांडो से गोरखपुर तक पहुंचा थाई गांजा, अब सीमा पर रास्तों की तलाशभारत-नेपाल सीमा पर पीएम मोदी का जन्मदिन दीप जलाकर मनाया: नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने दी बधाई, पूरे ...इंडिया-नेपाल बॉर्डर पर आधी रात ड्रामा: सिर पर बोरी रखकर घुस रहे थे तस्कर, जवानों ने बोरी खोली तो उड़े होश!बिहार के हर थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, पुलिस की ओर से बच्चों को फ्रेंडली वातावरण मुहैया कराने की पहलसासाराम में मुस्लिम महिलाओं ने कुछ इस अंदाज में मनाया PM मोदी का जन्मदिन, बिहार के अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएंभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़े दो शराब तस्कर: 150 बोतल शराब और बाइक जब्त, सुरसंड पुलिस को सौंपाबिहार की कार्यवाहक DGP बनीं प्रीता वर्मा, जानिए 1991 बैच की सीनियर IPS की पूरी प्रोफाइलभारत-नेपाल सीमा पर खाद माफिया में हड़कंप! एसएसबी और कृषि विभाग की संयुक्त बैठक, संदिग्ध दुकानों पर छापेमारी की तैयारीभारत-नेपाल सीमा पर 97.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारसीतामढ़ी : नेपाल से भारत में दाखिल हो रही थी शराब की खेप, एसएसबी ने दो तस्करों को पकड़ा100 करोड़... बाढ़ और दीया जलाओ! PM मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले तेजस्वी यादव? बिहार में बरपा हंगामाSiddharthnagar News: काठमांडो से गोरखपुर तक पहुंचा थाई गांजा, अब सीमा पर रास्तों की तलाशभारत-नेपाल सीमा पर पीएम मोदी का जन्मदिन दीप जलाकर मनाया: नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने दी बधाई, पूरे ...इंडिया-नेपाल बॉर्डर पर आधी रात ड्रामा: सिर पर बोरी रखकर घुस रहे थे तस्कर, जवानों ने बोरी खोली तो उड़े होश!बिहार के हर थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, पुलिस की ओर से बच्चों को फ्रेंडली वातावरण मुहैया कराने की पहलसासाराम में मुस्लिम महिलाओं ने कुछ इस अंदाज में मनाया PM मोदी का जन्मदिन, बिहार के अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएंभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़े दो शराब तस्कर: 150 बोतल शराब और बाइक जब्त, सुरसंड पुलिस को सौंपाबिहार की कार्यवाहक DGP बनीं प्रीता वर्मा, जानिए 1991 बैच की सीनियर IPS की पूरी प्रोफाइलभारत-नेपाल सीमा पर खाद माफिया में हड़कंप! एसएसबी और कृषि विभाग की संयुक्त बैठक, संदिग्ध दुकानों पर छापेमारी की तैयारीभारत-नेपाल सीमा पर 97.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारसीतामढ़ी : नेपाल से भारत में दाखिल हो रही थी शराब की खेप, एसएसबी ने दो तस्करों को पकड़ा

Article Advertisement

India

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,594 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,32,36,695 पर पहुंच गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 50,548 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

Article Advertisement

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,594 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,32,36,695 पर पहुंच गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 50,548 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण छह और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,777 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,553 मामलों की वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 2.05 प्रतिशत दर्ज की गयी है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.32 प्रतिशत रही। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,26,61,370 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 195.35 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण जिन छह लोगों ने जान गंवाई है, उनमें से दो की मौत असम और एक-एक की मौत गोवा, महाराष्ट्र, पंजाब तथा पश्चिम बंगाल में हुई।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read