अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापताभारत-नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च, तस्करी रोकने का कड़ा संदेशजनसुराज को दिल्ली में लॉन्च करने का क्या है प्लान? प्रशांत किशोर बोले- छह महीने चर्चा के बाद..रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: इस रूट की 35 ट्रेनें कैंसिल, वंदे भारत समेत 33 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार का नया डीजीपी कौन होगा? प्रीता वर्मा अभी सबसे सीनियर IPS; अब यूपीएससी पैनल पर टिकी नजरेंबिहार में आसमान तक उठा पानी का ‘बवंडर’: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया?'रॉल्स-रॉयस में घूमने वाली मोहतरमा विधायक हॉलैंड में लुत्फ उठा रहीं', मैथिली ठाकुर के फॉरेन टूर पर धधकी सियासी आगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापताभारत-नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च, तस्करी रोकने का कड़ा संदेशजनसुराज को दिल्ली में लॉन्च करने का क्या है प्लान? प्रशांत किशोर बोले- छह महीने चर्चा के बाद..रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: इस रूट की 35 ट्रेनें कैंसिल, वंदे भारत समेत 33 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार का नया डीजीपी कौन होगा? प्रीता वर्मा अभी सबसे सीनियर IPS; अब यूपीएससी पैनल पर टिकी नजरेंबिहार में आसमान तक उठा पानी का ‘बवंडर’: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया?'रॉल्स-रॉयस में घूमने वाली मोहतरमा विधायक हॉलैंड में लुत्फ उठा रहीं', मैथिली ठाकुर के फॉरेन टूर पर धधकी सियासी आगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

World

भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए, संक्रमितों की तादाद 900 के पार

नयी दिल्ली, 28 मार्च भारत में शनिवार को कोरोना वायरस के एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 179 नए मामले सामने आए। इसके बाद घातक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 918 हो गई। वहीं मृतकों की संख्या 19 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस विषाणु से अबतक महाराष्ट्र में पांच, गुजर

भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए, संक्रमितों की तादाद 900 के पार

Article Advertisement

नयी दिल्ली, 28 मार्च भारत में शनिवार को कोरोना वायरस के एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 179 नए मामले सामने आए। इसके बाद घातक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 918 हो गई। वहीं मृतकों की संख्या 19 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस विषाणु से अबतक महाराष्ट्र में पांच, गुजरात में तीन, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में दो-दो और तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक शख्स की मौत हुई है। मंत्रालय की ओर से शाम पौने छह बजे जारी किए ताज़ा अपडेट के मुताबिक, देश में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 819 है, जिसमें शुक्रवार से 179 का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 640 थी। आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 918 मामले हैं, जिनमें 47 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इस बीमारी से 79 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक मरीज को दूसरी जगह भेजा गया है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अबतब महाराष्ट्र में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, जहां संक्रमितों की तादाद 180 पहुंच गई है, (जिसमें तीन विदेशी शामिल हैं)। इसके बाद दूरसे नंबर पर केरल है। इस राज्य में आठ विदेशियों समेत 176 लोगों को इस विषाणु ने संक्रमित किया है। तेलंगाना में 10 विदेशी नागरिकों समेत 56 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। वहीं कर्नाटक में संक्रमितों की तादाद 55 है। राजस्थान में 54 लोग कोरोना वायरस से बीमार हैं, जिनमें दो विदेशी हैं। उत्तर प्रदेश में 55 मामलें रिपोर्ट हुए हैं जिसमें एक विदेशी है, जबकि गुजरात में एक विदेशी समेत 45 लोग संक्रमित हैं। तमिलनाडु में छह विदेशी नागरिकों समेत 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है, जिसमें एक विदेशी भी शामिल है। पंजाब में कोविड-19 के 38 मामले हैं, जबकि हरियाणा में कोरोना वायरस के 33 मामले सामने आए हैं जिनमें 14 विदेशी शामिल हैं। मध्य प्रदेश में इस संक्रमण के 30 मामले, जम्मू-कश्मीर में 20, पश्चिम बंगाल में 15, आंध्र प्रदेश में 14 और लद्दाख में 13 मामले सामने आए हैं। बिहार में कोरोना वायरस ने नौ, चंडीगढ़ में आठ और छत्तीसगढ़ में छह लोगों को अपनी चपेट में लिया है। उत्तराखंड में एक विदेशी समेत पांच लोगों को कोरोना वायरस हुआ है। हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में तीन-तीन मामले रिपोर्ट हुए हैं। अंडामान निकोबार द्वीप समूह से छह मामले रिपोर्ट हुए हैं। गोवा में कोविड-19 ने तीन लोगों को संक्रमित किया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read