सोनिया गाँधी की अध्यक्ष्ता वाले राजीव गाँधी फाउंडेशन की स्थापना 1991 और राजीव गाँधी चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना 2002 में हुई केंद्र सरकार ने आज कहा की गाँधी परिवार से जुड़े तीन ट्रस्ट, जिसपर वित्तीय व्यवहार में हेराफेरी का आरोप है, की जांच की जाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस जांच में सहयोग करने के लिए अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया है।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के ट्विटर हैंडल ने आज ट्वीट करते हुए लिखा, "राजीव गाँधी फाउंडेशन, राजीव गाँधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गाँधी मेमोरियल ट्रस्ट की धनशोधन अधिनियम की रोकथाम, आयकर अधिनियम, और विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम के तहत जांच की जाएगी।
इस जांच के लिए गृह मंत्रालय ने अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया है।" गृह मंत्रालय ने ट्वीट करके बताया की इस जांच समिति के प्रमुख प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक होंगे।
https://twitter.com/PIBHomeAffairs/status/1280728273941491713 राजीव गाँधी फाउंडेशन की स्थापना जून 1991 और राजीव गाँधी चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना 2002 में की गयी थी जिसका अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गाँधी है।
कांग्रेस पार्टी ने किसी भी गलत काम से पूरी तरह इंकार किया है और इस जांच को सिर्फ एक राजनैतिक बदला बताया है।
पिछले महीने बीजेपी ने कांग्रेस पर ट्रस्ट के आड़ में धोखा देने का आरोप लगते हुए कहा था की जब कांग्रेस सत्ता में थी तब मनमोहन सिंह की सरकार ने प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से राजीव गाँधी फाउंडेशन को पैसे दान दिए थे।
बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा था, "प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष, जो संकट में फंसी जनता के मदद के लिए होता है, उससे कांग्रेस की सरकार के समय राजीव गाँधी फाउंडेशन में पैसे दान में दिए जा रहे थे।
उस समय प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के बोर्ड में कौन बैठा था ?
श्रीमती सोनिया गाँधी, जो राजीव गाँधी फाउंडेशन की अध्यक्ष है ?
ये पूरी तरह से निंदनीय और नैतिकता की उपेक्षा है।
ये सभी प्रक्रियाओं और पारदर्शिता के बारे में परेशान नहीं है।" राजीव गाँधी फाउंडेशन की प्रमुख सोनिया गाँधी है और इस फाउंडेशन बोर्ड के सदस्य राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी वाड्रा, पी चिदंबरम और मनमोहन सिंह है।
बीजेपी ने ये भी आरोप लगाया है की 1991 में बजट पेश करते हुए उस समय के वित्त मंत्री, मनमोहन सिंह ने अपने भाषण में राजीव गाँधी फाउंडेशन को 100 करोड़ देने की घोषणा की थी।
बीजेपी ने कहा, "1991 के बजट भाषण दस्तावेज में, पेज 16 के पारा 57 में मनमोहन सिंह ने राजीव गाँधी फाउंडेशन को 100 करोड़ देने की बात कही है।
हर पांच साल पे 20 करोड़।" हालाँकि कांग्रेस पार्टी ने फाउंडेशन और ट्रस्ट पे लगे सारे आरोपों को सिरे से गलत बताया है और कहा है की केंद्र सरकार चीन के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ये सब कर रही है।
Article Advertisement
World
गाँधी परिवार के 3 ट्रस्ट के खिलाफ जांच को संभालेगी केंद्र सरकार की पैनल
सोनिया गाँधी की अध्यक्ष्ता वाले राजीव गाँधी फाउंडेशन की स्थापना 1991 और राजीव गाँधी चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना 2002 में हुई केंद्र सरकार ने आज कहा की गाँधी परिवार से जुड़े तीन ट्रस्ट, जिसपर वित्तीय व्यवहार में हेराफेरी का आरोप है, की जांच की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस जांच में सहयोग करने के ल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
