अररिया जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू फाइलेरिया रोग उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा संचालित 15 दिवसीय एमडीए यानी सर्वजन दवा सेवन अभियान का उद्घाटन गुरुवार को डीएम बैद्यनाथ यादव ने किया।
अभियान की शुरुआत स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं व शिक्षकों को डीएम की उपस्थिति में दो तरह की गोलियां खिला कर हुई।
समाहरणालय स्थित आत्मन हॉल में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग व डब्लूएचओ के अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया के सहयोग की अपील करते हुए रोग व उस से बचाव के बाबत अहम जानकारियां दीं।
संचालन डीपीएम रेहान अशरफ ने किया।
जिला वेक्टर जनित रोग कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह, कार्यक्रम के राज्य स्तरीय सीएमओ डॉ रवि शंकर व डब्लूएचओ के जोनल कॉर्डिनेटर डॉ दिलीप कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फाइलेरिया रोग का खतरा होता है।
ये मच्छर गंदे पानी में पनपता है।
इस मच्छर को मारने की अब तक किसी दवा की खोज नहीं हुई है, पर मच्छर काटने से शरीर में प्रवेश करने वाले रोग के कीड़े को दवा के जरिया मारा जा सकता है।
सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान लोगों को डीईसी व एल्बेंडाजोल यानी कृमि नाशक दवा के अलग अलग टेबलेट खिलाए जाएंगे।
ये दवा घर घर भ्रमण करने वाले दल के सदस्य खिलाएंगे।
प्रतिदिन हर दो सदस्यीय टीम 170 घरों का भ्रमण करेगी।
जिले में कुल मिला कर 27 लाख लोगों तक 85 लाख डीईसी व 30 लाख एल्बेंडाजोल टेबलेट पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।
दलों में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण से लेकर जिला स्तर तक मॉनिटरिंग की व्यवस्था है।
कुल 134 पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं।
आपात स्थिति से निपटने के लिए पीएचसी व जिला स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन हुआ है।
आम तौर पर दवा का कोई कुप्रभाव नहीं होता।
पर एक प्रतिशत मामलों में सिर में चक्कर हल्के बुखार की शिकायत हो सकती है।
इस अवसर पर सीएस डॉ एमएम प्रसाद, एसीएमओ डॉ एमपी गुप्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विपिन कुमार यादव, जिला परिवहन पदाधिकारी सबल कुमार सहित अन्य अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Seemanchal
अररिया जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू
अररिया जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू फाइलेरिया रोग उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा संचालित 15 दिवसीय एमडीए यानी सर्वजन दवा सेवन अभियान का उद्घाटन गुरुवार को डीएम बैद्यनाथ यादव ने किया। अभियान की शुरुआत स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं व शिक्षकों को डीएम की उपस्थिति में दो तरह की गोलिया

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

Seemanchal
अररिया-किशनगंज-पूर्णिया-कटिहार पहुंचेगी बिहार विधानसभा की समिति, सरकारी कामकाज की होगी पड़ताल

Seemanchal
सहरसा से रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंटरसिटी रद्द और राज्यरानी एक्सप्रेस डायवर्ट; पांच ट्रेनें भी लेट

Bihar
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, चिराग पासवान ने बदला रुख; अनंत सिंह-नीरज विवाद पर भी नजर

Bihar
बिहार MLC चुनाव में नामांकन शुरू, पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा; 8 सीटों पर होगा मुकाबला
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
