जल्द घर लौटने की बात पत्नी से कहकर निकला था किसान संसू, जोकीहाट, (अररिया) : महलगांव थाना क्षेत्र के करहरा गांव में ट्रैक्टर से खेत जोत रहे मुजफ्फर नामक युवा किसान की सोमवार की रात जघन्य हत्या के बाद परिजन सहित ग्रामीणों में मातम छाया है।
मृतक की पत्नी बीबी हेना की चित्कार से देखने वालों का दिल दहल जा रहा है ।
हेना रो रोकर कह रही थी कि उनके पति खेत जोतकर जल्द घर लौटने की बात कहकर निकले थे लेकिन क्या पता कि अब उनकी लाश घर आएगी।
यह जानती तो उन्हें जाने ही नहीं देती।
उपरवाले ने आखिर किस गुनाह की सजा मुझे और मेरे बच्चों को दी है।
अब मेरे चार बेटियों की शादी कैसे होगी।
उपरवाले ने कोई बेटा भी नहीं दिया है जो मेरा सहारा होगा।
हेना की आंखों से बहते आंसू देख लोगों का दिल पसीज जाता है।
उनकी बेटियों का भी रो रोकर बुरा हाल है कि अब वो किसे पापा कहेंगे।
कौन हमारी मांगे पूरी करेगा।
मुंह से बात निकलते ही मेरे पापा मांगे पूरी करते थे।
हम सभी बहनों के लिए दिन रात मेहनत करते थे।
अब तो हमारी दुनिया ही उजड गई।
--- इंसेट : छह वर्षों में तीन होनहार युवाओं की हत्यामहलगांव पंचायत के करहरा गांव में छह वर्षों में छोटे मोटे हित के लिए अबतक तीन होनहार युवाओं की हत्या दरिदों ने कर दी है।
वर्ष 2013 में करहरा गांव के लोकप्रिय युवा मो नासिर, पिता दबीरूद्दीन की हत्या कर हत्यारों ने शव को खेत में फेक दिया था।
नासिर की हत्या से सनसनी फैल गई थी।
नासिर की हत्या के करीब एक वर्ष बाद मो मसरूल के जिगर का टुकडा मो मुर्शिद नामक युवक की हत्या हो गई।
गांव में नफरत और हत्या के सिलसिला चलने से प्रसिद्ध शायर व सेवानिवृत शिक्षक दीनरजा अख्तर ने दुखी होकर करहरा गांव आना ही छोड़ दिया।
स्वर्गीय मुर्शिद, शिक्षक दीनरजा अख्तर तथा जोकीहाट डीडीओ मो साबिर आलम का भतीजा था।
मास्टर साबिर ने बताया कि जबसे उनके भतीजा की हत्या हुई है उनके बड़े भाई तो गांव छोड़ ही दिए हैं अब मैं भी गांव कम ही जाता हूं।
उक्त दोनों हत्या का गम लोग भूल भी नहीं सके थे कि मुजफ्फर की हत्या ने गांव वालों को दहशत में डाल दिया है।
अब तो लोग दलमालपुर गांव की तरह करहरा गांव को भी खुनिया गांव कहने लगे हैं।
स्रोत-दैनिक जागरण
Article Advertisement
Seemanchal
जल्द घर लौटने की बात पत्नी से कहकर निकला था किसान
जल्द घर लौटने की बात पत्नी से कहकर निकला था किसान संसू, जोकीहाट, (अररिया) : महलगांव थाना क्षेत्र के करहरा गांव में ट्रैक्टर से खेत जोत रहे मुजफ्फर नामक युवा किसान की सोमवार की रात जघन्य हत्या के बाद परिजन सहित ग्रामीणों में मातम छाया है। मृतक की पत्नी बीबी हेना की चित्कार से देखने वालों का दिल दहल ज

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

Seemanchal
अररिया-किशनगंज-पूर्णिया-कटिहार पहुंचेगी बिहार विधानसभा की समिति, सरकारी कामकाज की होगी पड़ताल

Seemanchal
सहरसा से रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंटरसिटी रद्द और राज्यरानी एक्सप्रेस डायवर्ट; पांच ट्रेनें भी लेट

Bihar
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, चिराग पासवान ने बदला रुख; अनंत सिंह-नीरज विवाद पर भी नजर

Bihar
बिहार MLC चुनाव में नामांकन शुरू, पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा; 8 सीटों पर होगा मुकाबला
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
