अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
दुर्गा पूजा और छठ में हैदराबाद से बिहार लौटना हुआ आसान, 9 पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, यहां चेक करें शेड्य...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBihar Flood Live: गंडक ने मचाई तबाही, छपरा-मुजफ्फरपुर-गोपालगंज में टूटे बांध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानीBihar Flood: बाढ़ के पानी में केले के थम का सहारा, डूबने ही वाले थे सुरेंद्र... तभी पहुंचे 'देवदूत'बिहार में बाढ़ का तांडव: 6 जिलों में 1.59 लाख आबादी प्रभावित, तटबंध टूटने से हाहाकार, जानें आज कैसा रहेगा म...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल से बहकर आ रहे हैं पहाड़ी सांप, बिहार के गोपालगंज में बुजुर्ग को डसा, हुई मौतजब पेड़ पर चढ़कर तेंदुआ ने बचाई अपनी जान, बिहार का वीडियो देख हैरत में पड़े लोगइंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंपसिकटी में 7 क्विंटल मक्का के साथ एक युवक गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 14 बोरे और 7 साइकिल ...भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 14 बोरे और 7 साइकिल जब्तदुर्गा पूजा और छठ में हैदराबाद से बिहार लौटना हुआ आसान, 9 पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, यहां चेक करें शेड्य...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBihar Flood Live: गंडक ने मचाई तबाही, छपरा-मुजफ्फरपुर-गोपालगंज में टूटे बांध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानीBihar Flood: बाढ़ के पानी में केले के थम का सहारा, डूबने ही वाले थे सुरेंद्र... तभी पहुंचे 'देवदूत'बिहार में बाढ़ का तांडव: 6 जिलों में 1.59 लाख आबादी प्रभावित, तटबंध टूटने से हाहाकार, जानें आज कैसा रहेगा म...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल से बहकर आ रहे हैं पहाड़ी सांप, बिहार के गोपालगंज में बुजुर्ग को डसा, हुई मौतजब पेड़ पर चढ़कर तेंदुआ ने बचाई अपनी जान, बिहार का वीडियो देख हैरत में पड़े लोगइंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंपसिकटी में 7 क्विंटल मक्का के साथ एक युवक गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 14 बोरे और 7 साइकिल ...भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 14 बोरे और 7 साइकिल जब्त

Article Advertisement

Seemanchal

मक्का में बढ़ने लगा फॉल आर्मी का प्रकोप

मक्का में बढ़ने लगा फॉल आर्मी का प्रकोप जिले के प्रखंडों में लगे मक्का में फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है। हाल ही में कृषि विभाग ने वर्कशॉप के जरिए कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों को इसके लिए प्रशिक्षित कर किसानों को जागरुक करने को कहा था।

मक्का में बढ़ने लगा फॉल आर्मी का प्रकोप

Article Advertisement

मक्का में बढ़ने लगा फॉल आर्मी का प्रकोप जिले के प्रखंडों में लगे मक्का में फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है। हाल ही में कृषि विभाग ने वर्कशॉप के जरिए कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों को इसके लिए प्रशिक्षित कर किसानों को जागरुक करने को कहा था। लेकिन प्रखंडों में कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों द्वारा इसमें रुचि नहीं ली जा रही है। रविवार को कोचाधामन प्रखंड के सोन्था में दो किसानों के 6 एकड़ में लगे मक्का की फसल में फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप देखा गया। इनमें किसान हयात सरमत का चार एकड़ व किसान नवाब का दो एकड़ फसल है। कोचाधामन विधायक मुजाहिद आलम की पहल पर किसानों के खेतों पर पहुंचे कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. हेमंत कुमार सिंह व डा. नीरज प्रकाश ने खेतों का मुआयना कर किसानों को फॉल आर्मी वर्म की पहचान व इससे बचाव के लिए कीटनाशी का प्रयोग करने की सलाह दी। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि किशनगंज प्रखंड के चकला में भी मक्का के खेतों में इस वर्म का प्रकोप देखा गया है। वैज्ञानिक द्वय ने बताया कि मक्का में फॉल आर्मी वर्म के लक्षण अंकुरित अवस्था से ही दिख जाता है। यदि सभी आकार के लंबे व कागजी छिद्र आसपास के कुछ पौधों की पत्तियों पर दिखाई देते हैं तो फसल फॉल आर्मी वर्म से प्रभावित हो सकते हैं। यह लक्षण फॉल आर्मी वर्म लार्वा की पहली और दूसरी इंस्टार के कारण होते हैं। जो पत्ती की सतह को खुरच कर खाते हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि फॉल आर्मी वर्म के वयस्क पतंगे तीव्र उड़ान भरनेवाले होते हैं जो मेजबान पौधों की तलाश में 100 किमी से अधिक उड़ सकते हैं। विशिष्ट फेरोमोन जाल, फॉल आर्मी वर्म के नर पतंगों को आकर्षित करते हैं। नर पतंगों में दो लक्षण चिन्ह होते हैं। यानि केंद्र की ओर एक भड़कीला रंग का स्थान और अग्रपंख के शिखर भाग पर एक सफेद पैच। संक्रमण से बचाव के लिए क्या करें: मक्का की फसल को संक्रमण से बचाव के लिए कीटनाशी का प्रयोग करना चाहिए। पौधे निकलने के दो सप्ताह बाद पांच प्रतिशत संक्रमित पौधे होने पर पहला स्प्रे नीम बीज कर्नेल इमल्शन या एजेडिरॉक्टिन 15 सौ पीपीएम प्रति 5 मिली प्रति लीटर पानी का छिड़काव करना चाहिए। इसके अलावा इससे अधिक संक्रमित पौधों पर इनमें से किसी रसायनिक का छिड़काव करना चाहिए। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read