अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा स्तंभ 134 के पास एसएसबी-एपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियानAraria News: बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालयों में लगेंगे सर्विलांस कैमरेSiddharthnagar News: 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली दबोचे गएजब ध्यान लगाकर एक ही कमरे में बैठे कट्टर दुश्मन, श्री श्री रविशंकर ने सुनाया 1990 के दशक का बिहार का प्रसं...Biharsharif News: मजदूर यूनियन की 21 सदस्यीय संयोजन समिति बनीPithoragarh News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंगभीम आर्मी के बिहार अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान पर FIR, आईजी और एसपी पर दिया भड़काऊ बयान, Bihar Hindi Newsअमेरिकी महिला ने बिहार में बसाया घर, इंस्टाग्राम पर धड़ाधड़ शेयर करती हैं वीडियोसम्राट चौधरी के दफ्तर पर महिलाओं का हुजूम, मुफ्त जमीन के लिए रोज लग रही भीड़; अफसरों के हाथ-पैर फूलेलाखों एकड़ जमीन गई कहां! प्रशांत किशोर ने विस्तार से बताया बिहार में भूमि सुधार क्यों जरूरी?5 दिन तो लोगों ने बधाई दी, छठे दिन से कागज थमाना शुरू; सम्राट ने बताया 'अल्टीमेटम वाला' सिस्टमसीमा स्तंभ 134 के पास एसएसबी-एपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियानAraria News: बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालयों में लगेंगे सर्विलांस कैमरेSiddharthnagar News: 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली दबोचे गएजब ध्यान लगाकर एक ही कमरे में बैठे कट्टर दुश्मन, श्री श्री रविशंकर ने सुनाया 1990 के दशक का बिहार का प्रसं...Biharsharif News: मजदूर यूनियन की 21 सदस्यीय संयोजन समिति बनीPithoragarh News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंगभीम आर्मी के बिहार अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान पर FIR, आईजी और एसपी पर दिया भड़काऊ बयान, Bihar Hindi Newsअमेरिकी महिला ने बिहार में बसाया घर, इंस्टाग्राम पर धड़ाधड़ शेयर करती हैं वीडियोसम्राट चौधरी के दफ्तर पर महिलाओं का हुजूम, मुफ्त जमीन के लिए रोज लग रही भीड़; अफसरों के हाथ-पैर फूलेलाखों एकड़ जमीन गई कहां! प्रशांत किशोर ने विस्तार से बताया बिहार में भूमि सुधार क्यों जरूरी?5 दिन तो लोगों ने बधाई दी, छठे दिन से कागज थमाना शुरू; सम्राट ने बताया 'अल्टीमेटम वाला' सिस्टम

Article Advertisement

India

देश में कोविड-19 के 1,549 नए मामले, 31 और मरीजों की मौत

देश में कोविड-19 के 1,549 नए मामले, 31 और मरीजों की मौत दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,549 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,30,09,390 हो गयी है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 25,106 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ

देश में कोविड-19 के 1,549 नए मामले, 31 और मरीजों की मौत

Article Advertisement

देश में कोविड-19 के 1,549 नए मामले, 31 और मरीजों की मौत दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,549 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,30,09,390 हो गयी है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 25,106 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 31 और मरीजों के कोविड-19 से जान गंवाने के बाद इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 5,16,510 पर पहुंच गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,134 की कमी दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 0.40 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.40 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का पता लगाने के लिए 3,84,499 नमूनों की जांच की गयी है। भारत में अभी तक कुल 78.30 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक, इस महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,24,67,774 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 181.24 करोड़ खुराकें दी गयी हैं। उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे। देश में जिन 31 और मरीजों ने जान गंवाई है उनमें से 24 की मौत केरल में हुई। इस संक्रमण से अभी तक 5,16,510 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 1,43,767 की महाराष्ट्र में, 67,339 की केरल, 40,037 की कर्नाटक, 38,025 की तमिलनाडु, 26,147 की दिल्ली, 23,492 की उत्तर प्रदेश और 21,194 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read