अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारकौन हैं बिहार के आदर्श कुमार? डूसू चुनाव में लहराया परचम, जानिए गोपालगंज से दिल्ली की कहानीडूसू चुनाव रिजल्ट: 'छात्रों ने राहुल गांधी को जवाब दे दिया, DUSU में AVBP की जीत पर बिहार BJP खुश क्यों?BIPARD में व्याख्यान के नाम पर लाखों का घोटाला, RTI से सामने आए आंकड़ों ने खड़े किए कई सवालबिहार में 5 साल में लगेंगे दस हजार उद्योग, सम्राट चौधरी बोले- 1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है टारगेट, Bihar Hindi Newsफरक्का पर नीतीश संवाद के बाद जदयू का नया प्लान बना, 'व्यापक बदलाव' का टारगेट लेकर पूरे बिहार घूमेगी पार्टीयात्रीगण कृप्या ध्यान दें... 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, कई के ...बिहार: बार-बार ललन सिंह से क्यों मिल रहे नीतीश? नीरज-अनंत की लड़ाई के बीच संजय झा को देनी पड़ी सफाईबिहार के सीमांचल से देशभर में फैले फर्जी आधार नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, SIT ने मुख्य आरोपी को बंगाल से दबोचासस्ते मजदूर का ऑफर देकर UP से बुलाया बिहार, फिर शख्स को जंगल में बना लिया बंधक, चंद घंटों बाद ऐसे बची जानबिहार में बदला मौसम, आज बारिश से मिलेगी राहत, 37°C के पार गया पारा, पटना समेत इन जिलों में सताएगी गर्मीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारकौन हैं बिहार के आदर्श कुमार? डूसू चुनाव में लहराया परचम, जानिए गोपालगंज से दिल्ली की कहानीडूसू चुनाव रिजल्ट: 'छात्रों ने राहुल गांधी को जवाब दे दिया, DUSU में AVBP की जीत पर बिहार BJP खुश क्यों?BIPARD में व्याख्यान के नाम पर लाखों का घोटाला, RTI से सामने आए आंकड़ों ने खड़े किए कई सवालबिहार में 5 साल में लगेंगे दस हजार उद्योग, सम्राट चौधरी बोले- 1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है टारगेट, Bihar Hindi Newsफरक्का पर नीतीश संवाद के बाद जदयू का नया प्लान बना, 'व्यापक बदलाव' का टारगेट लेकर पूरे बिहार घूमेगी पार्टीयात्रीगण कृप्या ध्यान दें... 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, कई के ...बिहार: बार-बार ललन सिंह से क्यों मिल रहे नीतीश? नीरज-अनंत की लड़ाई के बीच संजय झा को देनी पड़ी सफाईबिहार के सीमांचल से देशभर में फैले फर्जी आधार नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, SIT ने मुख्य आरोपी को बंगाल से दबोचासस्ते मजदूर का ऑफर देकर UP से बुलाया बिहार, फिर शख्स को जंगल में बना लिया बंधक, चंद घंटों बाद ऐसे बची जानबिहार में बदला मौसम, आज बारिश से मिलेगी राहत, 37°C के पार गया पारा, पटना समेत इन जिलों में सताएगी गर्मी

Article Advertisement

India

देश में कोविड-19 के 538 दिन में सबसे कम दैनिक मामले

देश में कोविड-19 के 538 दिन में सबसे कम दैनिक मामले दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,488 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,18,901 हो गई। पिछले 538 दिन में सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,18,443 हो ग

देश में कोविड-19 के 538 दिन में सबसे कम दैनिक मामले

Article Advertisement

देश में कोविड-19 के 538 दिन में सबसे कम दैनिक मामले दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,488 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,18,901 हो गई। पिछले 538 दिन में सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,18,443 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 249 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,65,911 हो गई। देश में लगातार 45 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 148 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,18,443 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,271 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.31 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.08 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 49 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.93 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 59 दिन से दो प्रतिशत से कम है। अभी तक कुल 3,39,34,547 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 116.87 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 249 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से केरल के 196 और महाराष्ट्र के 17 लोग थे। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,65,911 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,40,739, कर्नाटक के 38,175, केरल के 37,495, तमिलनाडु के 36,375, दिल्ली के 25,095, उत्तर प्रदेश के 22,909 और पश्चिम बंगाल के 19,383 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read