अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर खाद माफिया में हड़कंप! एसएसबी और कृषि विभाग की संयुक्त बैठक, संदिग्ध दुकानों पर छापेमारी की तैयारीभारत-नेपाल सीमा पर 97.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारसीतामढ़ी : नेपाल से भारत में दाखिल हो रही थी शराब की खेप, एसएसबी ने दो तस्करों को पकड़ानीतीश ने जेडीयू के सभी विधायक और एमएलसी को पटना बुलाया, 18 सितंबर के कार्यक्रम में क्या खास?बिहार: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कौन-कहां रक्तदान करने पहुंचे, सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा जानिए?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेदिघियाटोल नहर के पास नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर बाइक सवार को पकड़ा, 2.52 लीट...RSS ऑफिस पर हमला मामला: दिल्ली से बिहार-झारखंड तक छापा, शाहजाद भट्टी नेटवर्क के आतंकियों की साजिशभागलपुर, मुंगेर, बांका सहति ब‍िहार के सीमांचल-कोसी के किसानों के खाते में आएंंगे रुपये; e-KYC व भू-सत्यापन करा लेंबिहार में कुछ भी हो सकता है, ई-रिक्शा वाले को किडनैप कर मांगी 80 लाख की फिरौतीBihar Weather Tomorrow: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 18 सितंबर को इन इलाकों में भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएंभारत-नेपाल सीमा पर खाद माफिया में हड़कंप! एसएसबी और कृषि विभाग की संयुक्त बैठक, संदिग्ध दुकानों पर छापेमारी की तैयारीभारत-नेपाल सीमा पर 97.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारसीतामढ़ी : नेपाल से भारत में दाखिल हो रही थी शराब की खेप, एसएसबी ने दो तस्करों को पकड़ानीतीश ने जेडीयू के सभी विधायक और एमएलसी को पटना बुलाया, 18 सितंबर के कार्यक्रम में क्या खास?बिहार: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कौन-कहां रक्तदान करने पहुंचे, सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा जानिए?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेदिघियाटोल नहर के पास नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर बाइक सवार को पकड़ा, 2.52 लीट...RSS ऑफिस पर हमला मामला: दिल्ली से बिहार-झारखंड तक छापा, शाहजाद भट्टी नेटवर्क के आतंकियों की साजिशभागलपुर, मुंगेर, बांका सहति ब‍िहार के सीमांचल-कोसी के किसानों के खाते में आएंंगे रुपये; e-KYC व भू-सत्यापन करा लेंबिहार में कुछ भी हो सकता है, ई-रिक्शा वाले को किडनैप कर मांगी 80 लाख की फिरौतीBihar Weather Tomorrow: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 18 सितंबर को इन इलाकों में भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

Article Advertisement

India

देश में कोविड-19 के 17,073 नए मामले, 21 और लोगों की मौत

देश में कोविड-19 के 17,073 नए मामले, 21 और लोगों की मौत जून (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 17,073 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,34,07,046 हो गई, जबकि दैनिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत को पार कर गई, जो बीते चार महीने में सबसे अधिक है।

देश में कोविड-19 के 17,073 नए मामले, 21 और लोगों की मौत

Article Advertisement

देश में कोविड-19 के 17,073 नए मामले, 21 और लोगों की मौत जून (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 17,073 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,34,07,046 हो गई, जबकि दैनिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत को पार कर गई, जो बीते चार महीने में सबसे अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 21 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,020 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 92,576 से बढ़कर 94,420 पर पहुंच गई है, जो कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,844 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.57 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में दैनिक संक्रमण दर 5.62 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.39 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर 139 दिन के अंतराल के बाद पांच प्रतिशत को पार कर गई है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी तक कुल 4,27,87,606 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 197.11 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर 2020 को एक करोड़ से अधिक हो गए थे। देश में पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में जिन 21 संक्रमितों की मौत हुई है, उनमें केरल के छह, महाराष्ट्र के पांच, दिल्ली के चार, गोवा व पंजाब के दो-दो और जम्मू-कश्मीर व उत्तर प्रदेश के एक-एक मरीज शामिल हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read