अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Balrampur News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने की पैदल गश्तजोधपुर में बिहार के मार्शल आर्ट खिलाड़ी दिखाएंगे दम10,000 औद्योगिक इकाइयों की बिहार में स्थापना, CM, सांसदों और मंत्रियों ने बाढ़ राहत के लिए दिया एक महीने का वेतननेपाल एपीएफ ने भारत-नेपाल सीमा पर वॉलीबॉल मैच जीता: एसएसबी को 2-1 से हराया, दोनों देशों के सुरक्षा बलों में...नेपाली नागरिक गांजा लेकर भारत में घुसा, एसएसबी ने दबोचा: एक किलो नशीला पदार्थ और साइकिल जब्तअनंत सिंह क्या करेंगे... ये हमारा विषय नहीं! प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव के जन सुराज उम्मीदवारों पर लिया फाइनल स्टैंडबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ सख्त अभियानबिहार में 10 हजार उद्योग लगेंगे, 12 लाख प्रवासियों को वापस लाएगी सरकार; सम्राट चौधरी का ऐलानअनंत सिंह और नीरज के झगड़े पर ललन सिंह साइलेंट, जेडीयू के कार्यक्रम में नहीं आने पर दी सफाईकाजल राघवानी की फॉर्च्यूनर पर हमला, भीड़ ने ईंट-पत्थर से तोड़ा शीशा; नालंदा में बाल-बाल बचीं एक्ट्रेसBalrampur News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने की पैदल गश्तजोधपुर में बिहार के मार्शल आर्ट खिलाड़ी दिखाएंगे दम10,000 औद्योगिक इकाइयों की बिहार में स्थापना, CM, सांसदों और मंत्रियों ने बाढ़ राहत के लिए दिया एक महीने का वेतननेपाल एपीएफ ने भारत-नेपाल सीमा पर वॉलीबॉल मैच जीता: एसएसबी को 2-1 से हराया, दोनों देशों के सुरक्षा बलों में...नेपाली नागरिक गांजा लेकर भारत में घुसा, एसएसबी ने दबोचा: एक किलो नशीला पदार्थ और साइकिल जब्तअनंत सिंह क्या करेंगे... ये हमारा विषय नहीं! प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव के जन सुराज उम्मीदवारों पर लिया फाइनल स्टैंडबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ सख्त अभियानबिहार में 10 हजार उद्योग लगेंगे, 12 लाख प्रवासियों को वापस लाएगी सरकार; सम्राट चौधरी का ऐलानअनंत सिंह और नीरज के झगड़े पर ललन सिंह साइलेंट, जेडीयू के कार्यक्रम में नहीं आने पर दी सफाईकाजल राघवानी की फॉर्च्यूनर पर हमला, भीड़ ने ईंट-पत्थर से तोड़ा शीशा; नालंदा में बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

Article Advertisement

India

देश में कोविड-19 के 239 दिन में सर्वाधिक दैनिक मामले

देश में कोविड-19 के 239 दिन में सर्वाधिक दैनिक मामले नयी दिल्ली, 14 जनवरी (भाषा) देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,64,202 नए मामले आए हैं, जो 239 दिनों में सबसे अधिक है। इन नए मामलों के आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,65,82,129 हो गई है। इसमें इस घातक वायरस के ओमीक्रोन स्वरू

देश में कोविड-19 के 239 दिन में सर्वाधिक दैनिक मामले

Article Advertisement

देश में कोविड-19 के 239 दिन में सर्वाधिक दैनिक मामले नयी दिल्ली, 14 जनवरी (भाषा) देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,64,202 नए मामले आए हैं, जो 239 दिनों में सबसे अधिक है। इन नए मामलों के आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,65,82,129 हो गई है। इसमें इस घातक वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 5,753 मामले शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। देश में ओमीक्रोन के मामलों में बृहस्पतिवार से 4.83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 12,72,073 हो गई है जो 220 दिनों में सर्वाधिक है। वहीं, संक्रमण से 315 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,85,350 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 3.48 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर घटकर 95.20 प्रतिशत हो गई है। 19 मई को 24 घंटे में संक्रमण के 2,76,110 मामले आए थे। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 1,54,542 का इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 14.78 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 11.83 प्रतिशत है। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,48,24,706 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक टीके की कुल 155.39 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से जिन 315 लोगों ने जान गंवाई है उनमें से 117 की केरल में और 36 लोगों की महाराष्ट्र में मृत्यु हुई है। महामारी से अब तक 4,85,350 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 1,41,737 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 50,369 की मौत केरल में, 38,397 की मौत कर्नाटक में, 36,930 की तमिलनाडु में, 25,271 की दिल्ली में, 22,946 की उत्तर प्रदेश में तथा 19,985 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read