देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामले 206 दिन में सबसे कम नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) देश में एक दिन में कोविड-19 के 19,740 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,39,35,309 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 2,36,643 रह गई है जो 206 दिन में सबसे कम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से 248 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,50,375 हो गई है।
संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार 15वें दिन 30,000 से कम है।
मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत टीकों की अब तक दी गई कुल खुराकें 94 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,36,643 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.70 प्रतिशत है और मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.98 प्रतिशत दर्ज की गयी जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,578 मामलों की कमी दर्ज की गयी है।
संक्रमण की दैनिक दर 1.56 प्रतिशत दर्ज की गयी।
यह पिछले 40 दिनों से तीन प्रतिशत से कम रही है।
साप्ताहिक संक्रमण दर 1.62 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 106 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है।
इस बीमारी से उबरने होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,32,48,291 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गयी।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
आंकड़ों के मुताबिक, जिन 248 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 120 की केरल में और 59 की मौत महाराष्ट्र में हुई।
देश में इस महामारी से 4,50,375 लोगों की मौत हो चुकी है।
इनमें से महाराष्ट्र में 1,39,470 लोगों ने, कर्नाटक में 37,866 ने, तमिलनाडु में 35,754 ने, केरल में 26,072 ने, दिल्ली में 25,088 ने, उत्तर प्रदेश में 22,896 ने और पश्चिम बंगाल में 18,882 लोगों ने जान गंवाई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
Article Advertisement
India
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामले 206 दिन में सबसे कम
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामले 206 दिन में सबसे कम नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) देश में एक दिन में कोविड-19 के 19,740 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,39,35,309 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 2,36,643 रह गई है जो 206 दिन में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15139 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8209 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6005 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5236 views
