अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर 171 लीटर शराब जब्तसीमा स्तंभ 134 के पास एसएसबी-एपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियानAraria News: बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालयों में लगेंगे सर्विलांस कैमरेSiddharthnagar News: 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली दबोचे गएजब ध्यान लगाकर एक ही कमरे में बैठे कट्टर दुश्मन, श्री श्री रविशंकर ने सुनाया 1990 के दशक का बिहार का प्रसं...Biharsharif News: मजदूर यूनियन की 21 सदस्यीय संयोजन समिति बनीबिहार में बाढ़ से 270 करोड़ की फसल बर्बाद, किसानों को कितना अनुदान मिलेगा? भागलपुर-भोजपुर में ज्यादा नुकसानPithoragarh News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंगभीम आर्मी के बिहार अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान पर FIR, आईजी और एसपी पर दिया भड़काऊ बयान, Bihar Hindi Newsअमेरिकी महिला ने बिहार में बसाया घर, इंस्टाग्राम पर धड़ाधड़ शेयर करती हैं वीडियोसम्राट चौधरी के दफ्तर पर महिलाओं का हुजूम, मुफ्त जमीन के लिए रोज लग रही भीड़; अफसरों के हाथ-पैर फूलेभारत-नेपाल सीमा पर 171 लीटर शराब जब्तसीमा स्तंभ 134 के पास एसएसबी-एपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियानAraria News: बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालयों में लगेंगे सर्विलांस कैमरेSiddharthnagar News: 160 किलो सूखी मछली के साथ दो नेपाली दबोचे गएजब ध्यान लगाकर एक ही कमरे में बैठे कट्टर दुश्मन, श्री श्री रविशंकर ने सुनाया 1990 के दशक का बिहार का प्रसं...Biharsharif News: मजदूर यूनियन की 21 सदस्यीय संयोजन समिति बनीबिहार में बाढ़ से 270 करोड़ की फसल बर्बाद, किसानों को कितना अनुदान मिलेगा? भागलपुर-भोजपुर में ज्यादा नुकसानPithoragarh News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंगभीम आर्मी के बिहार अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान पर FIR, आईजी और एसपी पर दिया भड़काऊ बयान, Bihar Hindi Newsअमेरिकी महिला ने बिहार में बसाया घर, इंस्टाग्राम पर धड़ाधड़ शेयर करती हैं वीडियोसम्राट चौधरी के दफ्तर पर महिलाओं का हुजूम, मुफ्त जमीन के लिए रोज लग रही भीड़; अफसरों के हाथ-पैर फूले

Article Advertisement

India

देश में कोविड-19 के 2,075 नए मामले, 71 मरीजों की मौत

देश में कोविड-19 के 2,075 नए मामले, 71 मरीजों की मौत नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,075 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,06,080 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 27,802 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुब

देश में कोविड-19 के 2,075 नए मामले, 71 मरीजों की मौत

Article Advertisement

देश में कोविड-19 के 2,075 नए मामले, 71 मरीजों की मौत नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,075 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,06,080 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 27,802 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 71 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,16,352 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 27,802 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,379 की कमी दर्ज की गई है। स्वस्थ होने की दर 98.73 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दैनिक संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.41 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3,70,514 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और अब तक 78.22 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हुई है। संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,24,61,926 हो गई है और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 181.04 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 71 मामलों में से 59 मामले केरल से थे। आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अब तक कुल 5,16,352 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,43,765, केरल के 67,197, कर्नाटक के 40,033, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,145, उत्तर प्रदेश के 23,492 और पश्चिम बंगाल के 21,193 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read