चीन में कोरोना वायरस के कहर से 212 लोगों की मौत, WHO ने किया अंतरराष्ट्रीय आपातकाल का ऐलान चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है।
कोरोना वायरस इस कदर तांडव मचा रहा है कि इससे मरने वालों की संख्या चीन में करीब 212 हो गई है।
कोरोना वायरस के लगातार केस सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्लूएचओ ने बड़ा कदम उठाया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन के कोरोना वायरस को अंतर्राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है।
डब्ल्यूएचओ की अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमन आपात समिति की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया।
संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य के महानिदेशक डॉ टेडरस एडहेनम ट्वीट कर बताया, मैं कोरोनावायरस को अंतरराष्ट्रीय चिंता मानते हुए एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करता हूं।
मैं इसे चीन में जो हो रहा है उसके कारण नहीं बल्कि अन्य देशों में जो हो रहा है उसके कारण इसकी घोषणा करता हूं।' बता दें कि चीन समेत विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और अब तक इसके 7818 मामलों की पुष्टि हो गई है जिनमें 7736 मामले अकेले चीन के हैं, जहां से इस वायरस का प्रसार हुआ है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार चीन में इस वायरस से 7736 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है।
इसके अलावा इस देश में 12,167 लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने का संदेह भी है।
चीन में इस वायरस से अबतक 212 लोगों की मौत हो गई है।
रिपोर्ट के अनुसार चीन से बाहर 18 देशों में कोरोना वायरस के 82 मामलों की पुष्टि हुई है।
थाईलैंड में 14, जापान में 11, सिंगापुर में 10, दक्षिण कोरिया में चार, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया में सात-सात, अमेरिका और फ्रांस में पांच-पांच , जर्मनी और संयुक्त अरब अमीरात में चार-चार और कनाडा में कोरोना वायरस के तीन मामलों की पुष्टि हुई है।
इसके अलावा वियतनाम में दो, कंबोडिया, फिलिपींस, नेपाल, श्रीलंका, भारत और फिनलैंड में एक-एक कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि हुई है।
Source-HINDUSTAN
Article Advertisement
World
चीन में कोरोना वायरस के कहर से 212 लोगों की मौत, WHO ने किया अंतरराष्ट्रीय आपातकाल का ऐलान
चीन में कोरोना वायरस के कहर से 212 लोगों की मौत, WHO ने किया अंतरराष्ट्रीय आपातकाल का ऐलान चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना वायरस इस कदर तांडव मचा रहा है कि इससे मरने वालों की संख्या चीन में करीब 212 हो गई है। कोरोना वायरस के लगातार केस सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्लूएचओ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
