अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
नेपाल से गांजा लेकर भारत आ रहा युवक गिरफ्तारकस्तूरबा गांधी स्कूल में लटकी मिली 9वीं की छात्रा, छुट्टियों से हॉस्टल लौटते ही सुसाइडBalrampur News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने की पैदल गश्तजोधपुर में बिहार के मार्शल आर्ट खिलाड़ी दिखाएंगे दम10,000 औद्योगिक इकाइयों की बिहार में स्थापना, CM, सांसदों और मंत्रियों ने बाढ़ राहत के लिए दिया एक महीने का वेतननेपाल एपीएफ ने भारत-नेपाल सीमा पर वॉलीबॉल मैच जीता: एसएसबी को 2-1 से हराया, दोनों देशों के सुरक्षा बलों में...नेपाली नागरिक गांजा लेकर भारत में घुसा, एसएसबी ने दबोचा: एक किलो नशीला पदार्थ और साइकिल जब्तअनंत सिंह क्या करेंगे... ये हमारा विषय नहीं! प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव के जन सुराज उम्मीदवारों पर लिया फाइनल स्टैंडबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ सख्त अभियानबिहार में 10 हजार उद्योग लगेंगे, 12 लाख प्रवासियों को वापस लाएगी सरकार; सम्राट चौधरी का ऐलाननेपाल से गांजा लेकर भारत आ रहा युवक गिरफ्तारकस्तूरबा गांधी स्कूल में लटकी मिली 9वीं की छात्रा, छुट्टियों से हॉस्टल लौटते ही सुसाइडBalrampur News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने की पैदल गश्तजोधपुर में बिहार के मार्शल आर्ट खिलाड़ी दिखाएंगे दम10,000 औद्योगिक इकाइयों की बिहार में स्थापना, CM, सांसदों और मंत्रियों ने बाढ़ राहत के लिए दिया एक महीने का वेतननेपाल एपीएफ ने भारत-नेपाल सीमा पर वॉलीबॉल मैच जीता: एसएसबी को 2-1 से हराया, दोनों देशों के सुरक्षा बलों में...नेपाली नागरिक गांजा लेकर भारत में घुसा, एसएसबी ने दबोचा: एक किलो नशीला पदार्थ और साइकिल जब्तअनंत सिंह क्या करेंगे... ये हमारा विषय नहीं! प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव के जन सुराज उम्मीदवारों पर लिया फाइनल स्टैंडबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ सख्त अभियानबिहार में 10 हजार उद्योग लगेंगे, 12 लाख प्रवासियों को वापस लाएगी सरकार; सम्राट चौधरी का ऐलान

Article Advertisement

India

बिहार में ओमीक्रोन संक्रमण का पहला मामला

बिहार में ओमीक्रोन संक्रमण का पहला मामला पटना, 30 दिसंबर (भाषा) पटना के 26 वर्षीय एक युवक के कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसने हाल ही में दिल्ली की यात्रा की थी। यह बिहार में ओमीक्रोन का पहला मामला है। राज्य स्वास्थ्य सोसायटी के कार्यकारी निदेशक संजय कुमार स

बिहार में ओमीक्रोन संक्रमण का पहला मामला

Article Advertisement

बिहार में ओमीक्रोन संक्रमण का पहला मामला पटना, 30 दिसंबर (भाषा) पटना के 26 वर्षीय एक युवक के कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसने हाल ही में दिल्ली की यात्रा की थी। यह बिहार में ओमीक्रोन का पहला मामला है। राज्य स्वास्थ्य सोसायटी के कार्यकारी निदेशक संजय कुमार सिंह ने राज्य में ओमीक्रोन स्वरूप का पहला मामला आने की पुष्टि की है। मरीज शहर के किदवईपुरी का रहने वाला है। वहीं, बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 132 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में बृहस्पतिवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढकर 333 हो गयी है। एक महीने पहले प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 35 के आसपास थे और अब इसमें लगभग दस गुना वृद्धि हुई है। राज्य में कुल मिलाकर 12096 लोग इस घातक वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में इस रोग के कारण किसी की मौत होने की सूचना नहीं है। प्रदेश में अब तक 7,76,738 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं वहीं राज्य में अब तक कोविड रोधी टीकों की 9.93 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read