अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तारबाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तार

Article Advertisement

India

अगले दो महीने में शुरू होने जा रहा है बिहार का सर्वे, इन जिलों में विकसित होगा आउटडोर स्टेडियम

राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में एक ही खेल परिसर में खिलाड़ियों को एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल सहित 14 खेलों की सुविधा मिलेगी. प्रदेश के 8 संभागों और 38 जिलों में आउटडोर स्टेडियम बनाये जायेंगे, जिनमें राज्य स्तर तक के खेलों का आयोजन किया जाएगा. खिलाड़ियों को अब खेलने

अगले दो महीने में शुरू होने जा रहा है बिहार का सर्वे, इन जिलों में विकसित होगा आउटडोर स्टेडियम

Article Advertisement

राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में एक ही खेल परिसर में खिलाड़ियों को एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल सहित 14 खेलों की सुविधा मिलेगी. प्रदेश के 8 संभागों और 38 जिलों में आउटडोर स्टेडियम बनाये जायेंगे, जिनमें राज्य स्तर तक के खेलों का आयोजन किया जाएगा. खिलाड़ियों को अब खेलने के लिए पटना या दूसरे राज्यों में आने-जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके साथ ही कला, संस्कृति और युवा विभाग पटना के कंकरबाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर की तर्ज पर सभी जिला मुख्यालयों के आउटडोर स्टेडियम विकसित करने की योजना बना रहा है. बता दें कि तिरहुत, सारण, दरभंगा, कोशी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर तथा मगध प्रमंडल में आउटडोर स्टेडियम विकसित किया जाएगा और इसकी प्रक्रिया मई से तेज कर दी जाएगी. फिलहाल पटना प्रमंडल में स्टेडियम चालू है. संभाग के बाद जहानाबाद, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, आरा, सासाराम सहित सभी जिलों में सुविधाएं मिलेंगी. सभी जिलों में आउटडोर स्टेडियम के लिए अगले दो माह के भीतर जिले में जमीन का सर्वे शुरू कर दिया जाएग   बिहार की युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए होगा ट्रेनिंग सेंटर आपको बता दें कि बिहार के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है, इसके लिए राज्य भर के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए 26 जिलों में खेल भवन बनाए जा रहे हैं. जिलों में सुविधा के अभाव में युवा और युवतियों के अंदर छिपी खेल प्रतिभाएं बाहर नहीं निकल पाती हैं, जिससे वो अपने मन को मर लेते हैं तो ऐसे युवा खिलाड़ियों को जिला स्तर पर ट्रेनिंग देने के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोला जा रहा है. जिला स्तर पर आउटडोर स्टेडियम में एक सेंटर खोला जाएगा, जिसका नामी प्रशिक्षक रखे जाएंगे. एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्‌डी, खो-खो, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल सहित 14 तरह के खेलों की ट्रेनिंग देने के लिए ट्रेनर नियुक्त होंगे. साथ ही लोगों को ट्रेनिंग देने के लिए दूसरे राज्यों से भी ट्रेनर को बुलाया जाएगा. पटना शहर के पाटलिपुत्र खेल परिसर की तर्ज पर प्रदेश के सभी संभागों में खिलाड़ियों के लिए आउटडोर स्टेडियम की सुविधा उपलब्ध होगी. इसको लेकर विभाग खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार तत्पर है. आने वाले दिनों में युवक-युवतियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. खेलों को बढ़ावा देने के लिए 312 ब्लॉकों में निर्माण को मिली मंजूरी साथ ही आपको बताते चलें कि राज्य के सभी 534 प्रखंडों में स्टेडियम के निर्माण के लिए मंजूरी देदी गई है. इइस योजना के तहत 312 प्रखंडों में निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें 221 प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण किया जा चुका है. शेष 222 प्रखंडों में से वर्ष 2022-23 में 27 प्रखंडों में स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है. इसमें 27 में 4 प्रखंडों में 400 मीटर तथा शेष 23 में 200 पटरियां बनाई जाएंगी. शेष प्रखंडों में भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति नहीं दी जा सकी. नए आउटडोर स्टेडियम में पीसीसी प्लेटफॉर्म, शौचालय, चेंजिंग रूम, पवेलियन बिल्डिंग, कॉमन मल्टी एक्टिव जोन, लॉबी, रैंप आदि सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read