अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
इंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेPM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारKaimur News: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवादपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेश'UCC के मुद्दे पर NDA छोड़ महागठबंधन में लौटे JDU', 48 घंटे में दूसरी बार RJD से मिला नीतीश को ऑफरइंडो-नेपाल बार्डर पर ‘चाइनीज लहसुन’ का खेल, साथ में मिले सीड्स; अफसर भी चौंकेPM मोदी के जन्मदिन पर बिहार के स्कूलों में जलेगा 'आशीर्वाद का दीया', RJD ने की तीखी बयानबाजीपरिहार में 34.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, दो बाइक जब्त कर आर...मधुबनी में चाची सिंडिकेट के बाद राजा व्यार, 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तारKaimur News: आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, जमीन के 16 लाख रुपए को लेकर था विवादपश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरूबढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी विदेशी मक्के की बड़ी: कार से 18 बोरी मक्का बरामद; नेपाल के रास्ते भारतीय बा...बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदनबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार: नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, थानाध्यक्ष को एसआईटी से हटाकर तबादले का आदेश'UCC के मुद्दे पर NDA छोड़ महागठबंधन में लौटे JDU', 48 घंटे में दूसरी बार RJD से मिला नीतीश को ऑफर

Article Advertisement

India

बाबा गणिनाथ पूजा में पूर्णिया व कोसी प्रमंडलीय स्तर के मध्यदेशीय समाज के लोग हुए शामिल

आस्था: बाबा गणिनाथ पूजा में पूर्णिया व कोसी प्रमंडलीय स्तर के मध्यदेशीय समाज के लोग हुए शामिल मध्यदेशीय हलवाई समाज के लोगों ने अपने कुल देवता बाबा गणिनाथ का पूजा अर्चना भक्ति-भाव से किया। मुख्यालय रेलवे स्टेशन चौक समीप गणिनाथ बाबा नवनिर्मित मंदिर में सैकड़ों की संख्या में पूर्णिया व कोसी प्रमंडलीय स्

बाबा गणिनाथ पूजा में पूर्णिया व कोसी प्रमंडलीय स्तर के मध्यदेशीय समाज के लोग हुए शामिल

Article Advertisement

आस्था: बाबा गणिनाथ पूजा में पूर्णिया व कोसी प्रमंडलीय स्तर के मध्यदेशीय समाज के लोग हुए शामिल मध्यदेशीय हलवाई समाज के लोगों ने अपने कुल देवता बाबा गणिनाथ का पूजा अर्चना भक्ति-भाव से किया। मुख्यालय रेलवे स्टेशन चौक समीप गणिनाथ बाबा नवनिर्मित मंदिर में सैकड़ों की संख्या में पूर्णिया व कोसी प्रमंडलीय स्तर के मध्यदेशीय समाज के लोग इकठ्ठा हुए। समाज के द्वारा बाबा गणिनाथ नौंवी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चारों जिले से इस समाज के लोगों ने धूमधाम से पूजन सह भजन कार्यक्रम को किया। हलवाई समाज की महिलाओं ने अपने कुल देवता की पूजा कर प्रसाद का भोग लगाया। साथ ही बाबा को विभिन्न मन्नतों के लिए वस्त्र चढ़ावा के साथ लोकगीत से उनके पूजन की। मौके पर बाबा के लोकपरम्परा गीत का गायन किया गया। भक्ति भाव के माहौल में समाज के लोगों ने आकर्षक सजावट कर प्रतिमा स्थापित किया था। परंपरागत तरीके से पूजन कार्यक्रम को भगत, सेवक द्वारा अनुष्ठान किया गया। प्रतिमा अनुष्ठान के बाद महिलाओं ने पूजन कार्यक्रम को समाज की परंपरागत तरीके से पूरी आस्था से की। पूजन व प्रसाद वितरण के बाद भजन कार्यक्रम का लुफ्त समाज के लोगों ने उठाया। पूजन के दौरान बाबा गणिनाथ की लोक गाथा को समाज के विभिन्न अतिथियों द्वारा लोगों को जानकारी दी गई। पूजा अर्चना के बाद जलालगढ़ स्टेशन चौक के समीप बन रहे बाबा गणिनाथ मंदिर निर्माण स्थल पर श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से दान करने की संकल्प लिया। मौके पर समाज के लोगों द्वारा पूजन कार्यक्रम को सफल बनाया गया। दूसरे दिन बाबा गणिनाथ की प्रतिमा को पूरी आस्था के साथ विसर्जन किया गया। मौके पर पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा जिला के विभिन्न क्षेत्रों के हलवाई समाज की जमावड़ा देखा गया। पूजन कार्यक्रम को लेकर मुख्यालय क्षेत्र का माहौल दो दिनों तक भक्तिमय बना रहा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read