अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारकौन हैं बिहार के आदर्श कुमार? डूसू चुनाव में लहराया परचम, जानिए गोपालगंज से दिल्ली की कहानीडूसू चुनाव रिजल्ट: 'छात्रों ने राहुल गांधी को जवाब दे दिया, DUSU में AVBP की जीत पर बिहार BJP खुश क्यों?BIPARD में व्याख्यान के नाम पर लाखों का घोटाला, RTI से सामने आए आंकड़ों ने खड़े किए कई सवालबिहार में 5 साल में लगेंगे दस हजार उद्योग, सम्राट चौधरी बोले- 1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है टारगेट, Bihar Hindi Newsफरक्का पर नीतीश संवाद के बाद जदयू का नया प्लान बना, 'व्यापक बदलाव' का टारगेट लेकर पूरे बिहार घूमेगी पार्टीयात्रीगण कृप्या ध्यान दें... 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, कई के ...बिहार: बार-बार ललन सिंह से क्यों मिल रहे नीतीश? नीरज-अनंत की लड़ाई के बीच संजय झा को देनी पड़ी सफाईबिहार के सीमांचल से देशभर में फैले फर्जी आधार नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, SIT ने मुख्य आरोपी को बंगाल से दबोचासस्ते मजदूर का ऑफर देकर UP से बुलाया बिहार, फिर शख्स को जंगल में बना लिया बंधक, चंद घंटों बाद ऐसे बची जानबिहार में बदला मौसम, आज बारिश से मिलेगी राहत, 37°C के पार गया पारा, पटना समेत इन जिलों में सताएगी गर्मीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारकौन हैं बिहार के आदर्श कुमार? डूसू चुनाव में लहराया परचम, जानिए गोपालगंज से दिल्ली की कहानीडूसू चुनाव रिजल्ट: 'छात्रों ने राहुल गांधी को जवाब दे दिया, DUSU में AVBP की जीत पर बिहार BJP खुश क्यों?BIPARD में व्याख्यान के नाम पर लाखों का घोटाला, RTI से सामने आए आंकड़ों ने खड़े किए कई सवालबिहार में 5 साल में लगेंगे दस हजार उद्योग, सम्राट चौधरी बोले- 1 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है टारगेट, Bihar Hindi Newsफरक्का पर नीतीश संवाद के बाद जदयू का नया प्लान बना, 'व्यापक बदलाव' का टारगेट लेकर पूरे बिहार घूमेगी पार्टीयात्रीगण कृप्या ध्यान दें... 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, कई के ...बिहार: बार-बार ललन सिंह से क्यों मिल रहे नीतीश? नीरज-अनंत की लड़ाई के बीच संजय झा को देनी पड़ी सफाईबिहार के सीमांचल से देशभर में फैले फर्जी आधार नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, SIT ने मुख्य आरोपी को बंगाल से दबोचासस्ते मजदूर का ऑफर देकर UP से बुलाया बिहार, फिर शख्स को जंगल में बना लिया बंधक, चंद घंटों बाद ऐसे बची जानबिहार में बदला मौसम, आज बारिश से मिलेगी राहत, 37°C के पार गया पारा, पटना समेत इन जिलों में सताएगी गर्मी

Article Advertisement

India

आंध्र प्रदेश में बाढ़ के कारण मुख्य रेल, सड़क मार्गों से संपर्क टूटा

आंध्र प्रदेश में बाढ़ के कारण मुख्य रेल, सड़क मार्गों से संपर्क टूटा अमरावती, 21 नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में पेन्ना नदी के उफान पर होने से मची भारी तबाही के कारण राज्य को दक्षिण तथा पूर्व से जोड़ने वाले मुख्य रेल और सड़क मार्ग से संपर्क रविवार को टूट गया। पाडुगुपाडु में सड़क के जलमग्न होने के बाद

आंध्र प्रदेश में बाढ़ के कारण मुख्य रेल, सड़क मार्गों से संपर्क टूटा

Article Advertisement

आंध्र प्रदेश में बाढ़ के कारण मुख्य रेल, सड़क मार्गों से संपर्क टूटा अमरावती, 21 नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में पेन्ना नदी के उफान पर होने से मची भारी तबाही के कारण राज्य को दक्षिण तथा पूर्व से जोड़ने वाले मुख्य रेल और सड़क मार्ग से संपर्क रविवार को टूट गया। पाडुगुपाडु में सड़क के जलमग्न होने के बाद एसपीएस नेल्लोर जिले में चेन्नई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-16 को यातायात के लिए बंद करना पड़ा। पाडुगुपाडु में रेल की पटरियों पर बाढ़ का पानी आने के कारण चेन्नई-विजयवाड़ा मार्ग पर कम से कम 17 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। तीन अन्य ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया या उनका मार्ग परिवर्तित किया गया। राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि एसपीएस नेल्लोर जिले में सोमासिला जलाशय से दो लाख क्यूसेक से अधिक बाढ़ का पानी बह गया जिससे इलाका जलमग्न हो गया। इससे कोवुरु में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 भी बाधित हो गया है। इसके बाद नेल्लोर और विजयवाड़ा के बीच एनएच-16 पर यातायात निलंबित कर दिया गया जिससे सैकड़ों वाहन कई किलोमीटर तक फंस गए। बस सेवाएं बाधित होने के कारण नेल्लोर आरटीएस बस स्टेशन पर सैकड़ों यात्री फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि श्रीकालहस्ती से आ रहे वाहनों को टोट्टेमबेडु जांच चौकी पर रोका गया और पामुरु तथा दारसी के जरिए उनका मार्ग परिवर्तित किया गया। कड़पा जिले में पपाग्नी नदी पर बना पुल कमलापुरम में ढह गया जिससे कड़पा और अनंतपुरमु जिलों के बीच सड़क संपर्क टूट गया। उन्होंने बताया कि वेलिगल्लू जलाशय से आयी बाढ़ के कारण पुल ढह गया। कड़पा शहर में रविवार तड़के तीन मंजिला इमारत ढह गयी लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि घटना से कुछ मिनट पहले ही उसमें रह रहे लोग सुरक्षित बाहर आ गए थे। दूसरी मंजिल पर फंसे मां और एक बच्चे को पुलिस तथा दमकल कर्मियों ने बचा लिया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read