पूरी दुनिया में तबाही मचा रहे कोरोना का सबसे ज्यादा कहर अमेरिका पर टूटा है।
अमेरिका में हर दिन कोरोना वायरस संक्रमण से मौत का ग्राफ बड़ा होता जा रहा है और हर दिन नया रिकॉर्ड बनता जा रहा है।
अमेरिका में खतरनाक कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 2600 लोगों की मौत हुई है, जो देश में अब तक कोविड-19 महामारी से एक दिन में मरने वालों की सबसे अधिक संख्या है।
गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 2600 लोगों की मौत का आंकड़ा ऐसे वक्त में आया है, जब आज ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से दावा किया कि अमेरिका में कोरोना वायरस का सबसे बुरा दौर बीत चुका है।
जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस से गुरुवार को जहां पिछले 24 घंटे में 2600 लोगों की जान गई है, वहीं बुधवार को एक दिन में 2228 लोगों ने जान गंवाई थी।
पिछले दो दिन कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली थी, मगर बुधवार और आज गुरुवार को यह आंकड़ा काफी बड़ा हो गया।
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से डेली मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका में कोरोना वायरस का सबसे बुरा दौर बीत चुका है और देश सोशल डिस्टेंसिंग पर नई गाइडलाइन्स तय करने के लिए अब बेहतर स्थिति में है।
बता दें कि कोरोना वायरस से अब तक अमेरिका में 6.3 लाख लोग पॉजिटिव हैं और अब तक 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना वायरस से मौत का दुनिया में यह किसी देश का सबसे अधिक आंकड़ा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग जारी रहेगी, मगर आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर हम कोरोना के नए मामलों के लिहाज से पीक यानी सबसे बुरे दौर को पार कर चुके हैं।
हमें आशा है कि हम जंग जारी रखेंगे और अच्छी प्रगति करेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इन प्रोत्साहित करने वाले घटनाक्रमों ने हमें ऐसी मजबूत स्थिति में ला दिया है कि हम देश को फिर से खोलने के लिए गाइडलाइंस को अंतिम रूप दे सकते हैं।
Source - Hindustan
Article Advertisement
World
महामारी की मार: अमेरिका पर सबसे अधिक टूटा कोरोना का कहर, 24 घंटे में संक्रमण से 2600 रिकॉर्ड मौतें
पूरी दुनिया में तबाही मचा रहे कोरोना का सबसे ज्यादा कहर अमेरिका पर टूटा है। अमेरिका में हर दिन कोरोना वायरस संक्रमण से मौत का ग्राफ बड़ा होता जा रहा है और हर दिन नया रिकॉर्ड बनता जा रहा है। अमेरिका में खतरनाक कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 2600 लोगों की मौत हुई है, जो देश में अब तक कोविड-19 महामा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
