अमेरिका के लिए तबाही बनता जा रहा कोरोना, कोविड-19 के मामले 550,000 पार अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले 550,000 से अधिक हो चुके हैं।
जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त राज्य में पुष्टि किए गए कोरोना वायरस मामलों की संख्या 5,54,000 से अधिक है।
देश में COVID-19 संबंधित मृत्यु 21,900 से अधिक है, जिसमें अकेले न्यूयॉर्क शहर में 6,898 मौतें हुई हैं।
अमेरिका में मृत्यु का आंकड़ा पहले ही स्पेन और इटली से आगे निकल चुका है।
दो यूरोपीय देश वायरस से बुरी तरह प्रभावित हैं।
सोमवार को सुबह 5:00 बजे तक, यूएस में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 5,54,226 हुए हैं।
जबकि मरने वालों की संख्या 21,994 हो गई है।
भारत की बात करें तो देश में कोरोना पीड़ितों की तादाद आठ हजार के पार पहुंच गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार देर शाम जारी आंकड़ों के अनुसार, मरीजों की संख्या 8447 जबकि मृतकों की संख्या 273 तक पहुंच गई है।
पिछले चौबीस घंटों में 31 की मृत्यु हो गई जबकि 918 और लोग कोरोना की चपेट में आए हैं।
25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने से पूर्व की संख्या देश में 606 थी तथा 25 मार्च के इसमें 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
12 अप्रैल को कोरोना रोगियों की संख्या 8447 तक पहुंच गई है लेकिन दैनिक वृद्धि दर 17 फीसदी से घटकर 12.4% की करीब है।
जॉन हॉपकिंस युनिवर्सिटी के अनुमानों की मानें तो बड़े देशों में लॉकडाउन और इलाज के आपात इंतजामों के बावजूद अप्रैल के अंत तक कुल मरीजों की संख्या 30 से 35 लाख हो सकती है।
ईरान में 117 और मरे ईरान में रविवार को 117 और लोगों की मौत के बाद देश में मृतकों की आधिकारिक संख्या 4,474 हो गई।
इस बीच कुछ पाबंदियों में ढील दी जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानोश जहांपुर ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 1,657 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की संख्या 71,686 हो गई है।
कोरोना वायरस कोविड-19 ने अप्रैल में जो कहर बरपाया, उसने पिछले तीन महीनों के सारे खौफनाक आंकड़ों को पीछे धकेल दिया।
दुनिया में यूरोप के देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
अप्रैल के 12 दिनों में कोरोना से हुईं मौतों का आंकड़ा जनवरी-मार्च के मुकाबले ढाई गुना बढ़कर एक लाख आठ हजार तक पहुंच गया है।
वायरस की चपेट में आने वालों की तादाद दोगुने से ज्यादा बढ़ी है।
वल्र्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना से जितने लोगों ने साल के पहले तीन महीनों में जान गंवाई थी, उतनी मौतें अप्रैल के आठ दिन में ही हो गईं जबकि मरीजों की तादाद भी अप्रैल के दस दिन में दोगुना हो गई।
Source - Hindustan
Article Advertisement
World
अमेरिका के लिए तबाही बनता जा रहा कोरोना, कोविड-19 के मामले 550,000 पार
अमेरिका के लिए तबाही बनता जा रहा कोरोना, कोविड-19 के मामले 550,000 पार अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले 550,000 से अधिक हो चुके हैं। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त राज्य में पुष्टि किए गए कोरोना वायरस मामलों की संख्या 5,54,000 से अधिक है। देश में COVID-19 संबंधित मृत्यु 2

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
