संक्युक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट करते हुए कहा है की अमेरिका, भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को काम करने के लिए दोनों देशों की मध्यस्था कराने को तैयार है।
ये बयान डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और चीन के बीच, लाइन ऑफ़ एक्चुअल कण्ट्रोल (LAC) पर बढ़ते तनाव के बीच जारी किया।
बुधवार को डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट करते हुए कहा, "हमने भारत और चीन, दोनों देशों को खबर दे दी है की अमेरिका दोनों देशो के बीच सीमा को लेकर बढ़ते तनाव की मध्यस्ता कराने को तैयार है।
धन्यवाद।" https://twitter.com/realDonaldTrump/status/1265604027678670848 इससे पहले ट्रम्प के द्वारा भारत और पकिस्तान के बीच मध्यस्ता करने के दिए गए प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने सिरे से ख़ारिज कर दिया था और ये भी कहा था की द्विपक्षीय मुद्दों को सुलझाने में किसी तीसरे के मदद की जरुरत नहीं है।
लद्दाख में लाइन ऑफ़ एक्चुअल कण्ट्रोल और सिक्किम में बीते कुछ दिनों से भारत और चीन द्वारा अपनी अपनी सीमा पर अपने सेना की गतिविधयों में काफी तेजी देखी गयी है।
इससे दो हफ्ते पहले भारत और चीन की सेना, सीमा पर आमना सामना कर चुकी है।
इन सब के बीच बीते दिन चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग ने चीन की सेना को निर्देश दिए थे की सेना किसी भी हालात के लिए तैयार रहे और चीन की प्रभुता की सख्ती से बचाओ करे।
इस बयान के घंटो बाद चीन के विदेश मंत्री ज़हाओ लीजियन ने चीन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा, "चीन का सीमा को लेकर अपना स्थान हमेशा से साफ़ रहा है और वो दोनों देशों के बीच हुए सीमा समझौतों और दोनों देशों के नेता प्रतिनिधि के बीच हुए आम सहमति को मद्देनज़र रखते हुए है।" उन्होंने चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुए पिछले दो अनौपचारिक शिखर वार्ता के तरफ भी इशारा किया जिसमे दोनों देश ने अपनी अपनी सेनाओं से एक दूसरे के बीच आपसी सौहार्द्य बनाने को कहा था ताकि भविष्य में दोनों देशों के बीच शान्ति बने रहे।
ज़हाओ लीजियन ने अपने बयान में कहा, "हम अपनी प्रादेशिक प्रभुता और सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और हम सीमावर्ती इलाकों में भी शान्ति और सुरक्षा बनाये रखने को लेकर सजग है।
फ़िलहाल चीन और भारत की सीमा पर हालत सामान्य और शांतिपूर्ण है।" भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने मीडिया को ऑनलाइन बयान देते हुए बताया की भारत सरकार ने हमेशा सीमा से जुड़े किसी भी मुद्दे पर उत्तरदायी फैसला लिया है।
उन्होंने कहा, "सीमा पर तैनात भारतीय सेना, भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ़ एक्चुअल कण्ट्रोल (LAC) के संरेखण से पूरी तरह वाकिफ़ है और वो उसका सतर्कतापूर्वक पालन करती है।" इससे पहले अमेरिका और बीजिंग के बीच कोरोना वायरस की उत्त्पाती को लेकर कई बार एक दुसरे पर जवाबी हमले किये जा चुके है।
Article Advertisement
World
हम भारत और चीन के बीच मध्यस्ता कराने को तैयार : डोनाल्ड ट्रम्प
संक्युक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट करते हुए कहा है की अमेरिका, भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को काम करने के लिए दोनों देशों की मध्यस्था कराने को तैयार है। ये बयान डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और चीन के बीच, लाइन ऑफ़ एक्चुअल कण्ट्रोल (LAC) पर बढ़ते तनाव के बीच जारी किया। बुधवार को ड

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
