अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
IPS विनय कुमार के VRS के साथ बिहार में न्यू DGP की रेस, प्रीता वर्मा पर लगेगी मुहर या कोई तीसरा मारेगा बाजी?Bihar Mausam: आज मुजफ्फरपुर समेत 12 जिलों में बारिश, साइक्लोन अर्नब से गंडक-कोसी में उफान, 17 जिलों में बाढ...आज का मौसम 28 सितंबर: समंदर में जागा कुंभकरण तो बंगाल-बिहार से UP तक में भारी तबाही, दिल्‍ली-NCR पर नया खतर...नेहा बोरा का तेवर नई सियासी संभावना का संकेत! बिहार के इस नेता को स्टूडेंट लीडर में दिखी विशेष राजनीतिक प्रतिभाGodda News: झारखंड-बिहार संपर्क मार्ग बदहाल, संग्रामपुर पुल पर राहगीर परेशानभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर विराम लगाने का अल्टीमेटमआसमान से जमीन तक दिखा पानी का घूमता हुआ बवंडर! नजारा देख कर थमीं रह गईं समस्तीपुर के लोगों की सांसें, VIDEOचिराग पासवान इस्तीफा के लिए किस मुहूर्त का इंतजार? मगरमच्छ के आंसू की चर्चा कर किसने दिखाया LJPR नेता को आईना1 अक्टूबर को पटना में जमा होंगे बिहार में वोटिंग का अधिकार खोने वाले, वाम नेता दीपांकर भट्टाचार्य का बड़ा ऐलानChapra News: सांसद राजीव प्रताप चुने गए वालीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्षIPS विनय कुमार के VRS के साथ बिहार में न्यू DGP की रेस, प्रीता वर्मा पर लगेगी मुहर या कोई तीसरा मारेगा बाजी?Bihar Mausam: आज मुजफ्फरपुर समेत 12 जिलों में बारिश, साइक्लोन अर्नब से गंडक-कोसी में उफान, 17 जिलों में बाढ...आज का मौसम 28 सितंबर: समंदर में जागा कुंभकरण तो बंगाल-बिहार से UP तक में भारी तबाही, दिल्‍ली-NCR पर नया खतर...नेहा बोरा का तेवर नई सियासी संभावना का संकेत! बिहार के इस नेता को स्टूडेंट लीडर में दिखी विशेष राजनीतिक प्रतिभाGodda News: झारखंड-बिहार संपर्क मार्ग बदहाल, संग्रामपुर पुल पर राहगीर परेशानभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर विराम लगाने का अल्टीमेटमआसमान से जमीन तक दिखा पानी का घूमता हुआ बवंडर! नजारा देख कर थमीं रह गईं समस्तीपुर के लोगों की सांसें, VIDEOचिराग पासवान इस्तीफा के लिए किस मुहूर्त का इंतजार? मगरमच्छ के आंसू की चर्चा कर किसने दिखाया LJPR नेता को आईना1 अक्टूबर को पटना में जमा होंगे बिहार में वोटिंग का अधिकार खोने वाले, वाम नेता दीपांकर भट्टाचार्य का बड़ा ऐलानChapra News: सांसद राजीव प्रताप चुने गए वालीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष

Article Advertisement

World

अमेरिका में हथियार लेकर सड़कों पर उतरे लोग, कोरोना लॉकडाउन के खिलाफ किया प्रदर्शन

अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस 'कोविड-19' के 31,905 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 3857 लोगों की मौत हुई है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक अमेरिका में मृतकों की संख्या बढ़कर 36,997 हो गई है तथा कुल 7,01475 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन 11 मार्च को कोविड-19

अमेरिका में हथियार लेकर सड़कों पर उतरे लोग, कोरोना लॉकडाउन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Article Advertisement

अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस 'कोविड-19' के 31,905 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 3857 लोगों की मौत हुई है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक अमेरिका में मृतकों की संख्या बढ़कर 36,997 हो गई है तथा कुल 7,01475 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन 11 मार्च को कोविड-19 को महामारी घोषित कर चुका है। विश्वभर के आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से 22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 154000 के पार हो गई है। वहीं, कोरोन वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगे लॉकडाउन (प्रतिबंधों) के खिलाफ अमेरिका के तीन राज्यों में जनता सड़कों पर उतर आई और विरोध-प्रदर्शन किया। उनलोगों ने प्रतिबंधों को खत्म करने की मांग की है। सबसे बड़ा प्रदर्शन मिशिगन में नजर आया, जहां लॉकडाउन के विरोध में सड़क पर करीब 3000 लोगों ने जमकर हंगामा किया... उनमें से कुछ के पास तो हथियार भी थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉकडाउन के आदेशों के खिलाफ देश में हो रहे प्रदर्शनों को अपना समर्थन दिया है। लॉकडाउन प्रतिबंधों पर शुक्रवार देर रात मिशिगन, मिनेसोटा और वर्जीनिया को लेकर ट्रंप द्वारा किए गए ट्वीट की इन तीनों राज्यों के गवर्नर ने कड़ी निन्दा की है। इन्हीं में से एक वर्जीनिया के गवर्नर राल्फ नोर्थम ने कहा, "मेरे पास इतना समय नहीं है कि मैं खुद को ट्विटर की लड़ाई में शामिल करूं।" इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से प्रभावित देश की अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने की नई चरणबद्ध योजना बृहस्पतिवार (16 अप्रैल) को पेश करते हुए गवर्नरों को अपने-अपने राज्यों में पाबंदियों को हटाने पर फैसला लेने की अनुमति दी है। ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन नए संघीय दिशा निर्देश जारी कर रहा है जिससे गवर्नर अपने-अपने राज्यों को फिर से खोलने पर चरणबद्ध तरीके से फैसला ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि आर्थिक दबाव के बीच लंबे समय तक लॉकडाउन से जन स्वास्थ्य पर बहुत गहरा असर पड़ेगा। आठ करोड़ अमेरिकियों को मिली सहायता राशि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (18 अप्रैल) को कहा कि देश में आठ करोड़ अमेरिकी लोगों को कोरोना वायरस राहत राशि मिल चुकी है। और प्रशासन किसानों को 19 अरब डालर की सहायता प्रदान करेगा। ट्रंप ने कहा कि वित्त विभाग ने आठ करोड़ से अधिक अमेरिकियों को आर्थिक राहत भुगतान भेज दिया है। उन्होंने किसान सहायता पैकेज के बारे में बताया कि किसानों को 16 अरब डॉलर का सीधे भुगतान किया जाएगा और भोजन वितरण के लिए तीन अरब डॉलर का इस्तेमाल किया जाएगा। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read