Akshay Kumar Property: अक्षय कुमार ने बेचा अपना अंधेरी स्थित अपार्टमेंट, जानें किसने और कितने करोड़ में खरीदा बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं।
बीते कुछ वक्त में कुछ सेलेब्स के अपार्टमेंट खरीदने और बेचने की खबरें सामने आई हैं और ऐसे में अब अक्षय का भी नाम लिस्ट में शुमार हो गया है।
अक्षय कुमार ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित उनकी एक प्रॉपर्टी (Andheri West property) को बेच दिया है।
अक्षय से ये अपार्टमेंट अरमान (Armaan Malik) और अमान मलिक (Amaal Malik) के पिता डब्बू मलिक (Daboo Malik) ने खरीदी है।
इस रिपोर्ट में आपको प्रॉपर्टी के बारे में बताते हैं।
क्या है प्रॉपर्टी डिटेल Zapkey.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने अंधेरी वेस्ट में स्थित उनके एक अपार्टमेंट को बेच दिया है।
कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार ने ये अपार्टमेंट 4.12 करोड़ रुपये का खरीदा था, जबकि अब उन्होंने इसे 6 करोड़ रुपये में डब्बू को बेचा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिकअक्षय कुमार और डब्बू मलिक के बीच यह डील 12 अगस्त, 2022 को को हुई थी।
बता दें कि की यह प्रॉपर्टी अंधेरी वेस्ट के ट्रांसकॉन ट्रायम्फ के टॉवर 1, A-2104 में स्थित है।
क्या है कारपेट एरिया अक्षय कुमार ने जो अपार्टमेंट बेचा है वो 1,281 स्क्वायर फीट के कारपेट एरिया और 59 स्क्वायर फीट के बालकनी एरिया में फैला हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार के पास अंधेरी वेस्ट के अलावा बोरीवली, मुलुंद, और जुहू में भी कुछ प्रॉपर्टी है।
बता दें कि डब्बू मलिक, मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अन्नू मलिक के भाई हैं और अक्षय ने इस प्रॉपर्टी को बेचने में करीब 2 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया है अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ये अलग बात है कि अक्षय कुमार की आखिरी थिएटर रिलीज 3 फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं लेकिन उनके खाते में अब भी कई ऐसी फिल्में शुमार हैं, जिनका फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म ओ माय गॉड 2, गोरखा, बड़े मियां छोटे मियां, जॉली एलएलबी 3, सेल्फी, कैप्सूल गिल और राम सेतु के लिए दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।
ये सभी फिल्में करीब करीब 2022-23 में रिलीज हो जाएंगी, जिन में उनके साथ अलग अलग सितारे नजर आएंगे।
वहीं, अक्षय कुमार फिल्म 'द एंड' से डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं।
Article Advertisement
India
Akshay Kumar Property: अक्षय कुमार ने बेचा अपना अंधेरी स्थित अपार्टमेंट, जानें किसने और कितने करोड़ में खरीदा
Akshay Kumar Property: अक्षय कुमार ने बेचा अपना अंधेरी स्थित अपार्टमेंट, जानें किसने और कितने करोड़ में खरीदा बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं। बीते कुछ वक्त में कुछ सेलेब्स के अपार्टमेंट खरीदने और बेचने की खबरे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
