अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तारबाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तार

Article Advertisement

India

Air India Flight: विमान में क्रू मेंबर के साथ यात्री ने की मारपीट, लंदन जा रही फ्लाइट की यहां हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Flight Fight: विमानों में इन दिनों लड़ाई झगड़ या फिर बदसलूकी के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. लगभग तमाम एयरलाइंस की फ्लाइट में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब एयर इंडिया के विमान में घमासान का मामला सामने आया है. दरअसल लंदन से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्ल

Air India Flight: विमान में क्रू मेंबर के साथ यात्री ने की मारपीट, लंदन जा रही फ्लाइट की यहां हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Article Advertisement

Air India Flight Fight: विमानों में इन दिनों लड़ाई झगड़ या फिर बदसलूकी के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. लगभग तमाम एयरलाइंस की फ्लाइट में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब एयर इंडिया के विमान में घमासान का मामला सामने आया है. दरअसल लंदन से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने क्रू मेंबर के साथ जमकर मारपीट कर डाली. इस घटना के चलते विमान की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी. ये मामला 10 अप्रैल सोमवार सुबह का बताया जा रहा है. ये है पूरा मामला हफ्ते का पहला ही दिन एयरलाइंस के लिए अच्छी खबर लेकर नहीं आया. दरअसल बीते कुछ समय से विमानों यात्रियों से लेकर अन्य लोगों के बर्ताव और गड़बड़ियों के मामले सुर्खियां बंटोर रहे हैं. सोमवार को एयर इंडिया के विमान में भी ऐसा ही कुछ हुआ. सुबह 6.55 बजे की फ्लाइट दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हुई. कुछ देर बाद ही एक यात्री का क्रू सदस्य से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया. यात्री लगातार विमान में हंगामा करता रहा. मामला बढ़ने के बाद विमान चालक ने मजबूरी में विमान को दोबारा दिल्ली हवाई अड्डे की तरफ मोड़ दिया और बाद इस इसे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही आपातकालीन लैंडिंग कराई गई.   पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत मामले और यात्री के बर्ताव को लेकर दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. इसके बाद पुलिस ने यात्री को हवाई अड्डे पर रोक लिया. एयर इंडिया की ओर से यात्री को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है. फिलहाल शख्स पुलिस की हिरासत में है और मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, विमान के दो क्रू मेंबरों को मारपीट के चलते शारीरिक चोट भी आई है. फिलहाल कंपनी की ओर से चोटिल सदस्यों का इलाज करवाया जा रहा है. विमान कंपनी ने बताया कि, लंदन के लिए नई फ्लाइट यात्रियों को लेकर रवाना होगी. इसकी जानकारी उन्हें दे दी गई है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read