अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराभारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरारगला रेता, दो उंगलियां काटकर सिर के पास रख दी; बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या'ये बड़ी बाढ़, केंद्रीय टीम क्षति का कर रही आकलन', शिवराज सिंह बोले- केंद्र सरकार की ओर से मिलेगी हरसंभव सहायताबिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शनभारत-नेपाल सीमा पर विदेशी युवती रोकी गई: जानें पूरा मामला'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षकBihar Weather Tomorrow: बिहार में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, 17 सितंबर को इन 32 जिलों में खतराभारत-नेपाल सीमा पर 136 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर नेपाल भागे; केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर 160 बोतल शराब बरामद: बाइक से लाइ जा रही थी खेप, पुलिस को देखकर तस्कर फरारगला रेता, दो उंगलियां काटकर सिर के पास रख दी; बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या'ये बड़ी बाढ़, केंद्रीय टीम क्षति का कर रही आकलन', शिवराज सिंह बोले- केंद्र सरकार की ओर से मिलेगी हरसंभव सहायताबिहार DGP का प्रभार लेते ही प्रीता वर्मा का पहला एक्शन, पुलिस अफसरों को दिए 4 बड़े निर्देशभारत-नेपाल सीमा पर कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार: SSB ने 100 शीशी जब्त किया, एक मोबाइल भी बरामद; जयनगर थाना...किसी की पेंशन कटी तो किसी पर केस दर्ज, बिहार में फिर फंस गए CO 'साहब'; इन 9 अफसर-कर्मचारियों पर एक्शनभारत-नेपाल सीमा पर विदेशी युवती रोकी गई: जानें पूरा मामला'PM मोदी ने बिहार भेजा है', बाढ़ में डूबे खेतों तक ट्रैक्टर से पहुंचे शिवराज, किसानों को दिया भरोसाSujeet Paswan: बिहार के विधायक सुजीत पासवान कौन हैं, जिन्हें रूस के चुनाव में बनाया गया पर्यवेक्षक

Article Advertisement

India

बिहारः कैदी के पास मिले 2 किलो गांजा, स्मैक, 19 मोबाइल; बंदियों तक कैसे पहुंचे आपत्तिजनक सामान?

बिहारः कैदी के पास मिले 2 किलो गांजा, स्मैक, 19 मोबाइल; बंदियों तक कैसे पहुंचे आपत्तिजनक सामान? बेऊर जेल के कैदियों को मोबाइल के साथ साथ नशे के सामान आसानी से मिल रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब पटना पुलिस ने एक कैदी वैन की तलाशी ली। पटना सिविल कोर्ट से पेशी के बाद लौटे निजी कैदी वैन के भीतर से 19 मो

बिहारः कैदी के पास मिले 2 किलो गांजा, स्मैक, 19 मोबाइल; बंदियों तक कैसे पहुंचे आपत्तिजनक सामान?

Article Advertisement

बिहारः कैदी के पास मिले 2 किलो गांजा, स्मैक, 19 मोबाइल; बंदियों तक कैसे पहुंचे आपत्तिजनक सामान? बेऊर जेल के कैदियों को मोबाइल के साथ साथ नशे के सामान आसानी से मिल रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब पटना पुलिस ने एक कैदी वैन की तलाशी ली। पटना सिविल कोर्ट से पेशी के बाद लौटे निजी कैदी वैन के भीतर से 19 मोबाइल, दो किलोग्राम गांजा, स्मैक, गुटका, सिगरेट के पैकेट व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लों के निर्देश पर फुलवारीशरीफ एएसपी मनीष कुमार सिन्हा व बेऊर थानेदार अतुलेश सिंह ने जेल गेट के समीप छापेमारी की। उसी वक्त कैदियों को पेशी से वापस लेकर वैन वहां पहुंचा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसी समय एएसपी फुलवारी भी वहां पहुंच गए और कैदी वैन की तलाशी ली। एक-एक कर सभी बंदियों की तलाशी हुई तो उनके पास से मोबाइल मिले। पुलिस की टीम ने जेल के सभी वार्डों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। कई संवेदनशील वार्ड भी खंगाले गए। हालांकि बाहर हो रही छापेमारी की भनक जेल के अंदर बंदियों को लग गयी। इस कारण सभी सतर्क हो गए। देर रात पटना पुलिस बेऊर जेल में छापेमारी कर रही थी। एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लों ने यह स्पष्ट किया है कि बंदियों तक मोबाइल व आपत्तिजनक सामान कैसे पहुंचे इसकी गहनता से छानबीन की जा रही है। अगर किसी पुलिसकर्मी की गलती मिली तो केस दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिस वैन से बंदियों को कोर्ट ले जाया गया था वह प्राइवेट था। पेशी के दौरान गुर्गों ने दिया मोबाइल प्रथम दृष्टया यह बात सामने आयी है कि पेशी के दौरान ही बंदियों को उनके गुर्गों ने मोबाइल व आपत्तिजनक दिया है। अगर पटना पुलिस की टीम ऐन मौके पर जेल गेट पर छापेमारी नहीं करती तो ये सारे मोबाइल अंदर चले जाते। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में बंदियों के हाथ में आपत्तिजनक सामान कैसे पहुंचा इस पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read