अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तारबाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातबिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आज आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की राहत राशि होगी ट्रांसफरLakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनसीतामढ़ी में 50 लाख की विदेशी पशु वैक्सीन जब्त: नीदरलैंड और अमेरिका के बने 1435 टीके बरामद, एक गिरफ्तार

Article Advertisement

India

12 किलोमीटर पैदल चलकर आशिकी करने पहुंचा प्रेमी, पहले हुई पीटाई, फिर हुई विदाई

बांका में ग्रामीणों द्वारा प्रेमी और प्रेमिका की पकड़कर शादी करवाने का मामला सामने आया है. मामला बांका जिला के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के करंजा गांव है. जहां गांव वालों ने चोरी छिपे अंधेरे में मिल रहे प्रेमी जोड़े को पकड़ा और फिर शादी करवा दी. इस दौरान गांव वालों ने प्रेमी की जमकर धुनाई भी कर दी. माम

12 किलोमीटर पैदल चलकर आशिकी करने पहुंचा प्रेमी, पहले हुई पीटाई, फिर हुई विदाई

Article Advertisement

बांका में ग्रामीणों द्वारा प्रेमी और प्रेमिका की पकड़कर शादी करवाने का मामला सामने आया है. मामला बांका जिला के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के करंजा गांव है. जहां गांव वालों ने चोरी छिपे अंधेरे में मिल रहे प्रेमी जोड़े को पकड़ा और फिर शादी करवा दी. इस दौरान गांव वालों ने प्रेमी की जमकर धुनाई भी कर दी. मामला रविवार रात का है. मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी युवक डोमो गांव के सुभाष दास का बेटा नीतीश दास है, जिसकी उम्र 22 साल है. वहीं, प्रेमिका करंजा गांव के सुशील दास की बेटी सुनैना है. 12 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचा नीतीश दास एक टेंट व्यवसायी के पास काम करता है. नीतीश करीब एक साल पहले करंजा गांव में हुई शादी में टेंट के काम के सिलसिले में आया था. यहीं उसने पहली बार सुनैना को देखा था. सुनैना को भी नीतीश अच्छा लगा और दोनों में फोन पर बाते होने लगी. बातों-बातों में प्यार हो गया और दोनों ने एक दूसरे का साथ ही जीने-मरने की कसमें खा ली. प्यार का परवान दोनों के सिर पर चढ़ने लगा. इस दौरान दोनों कई बार मिले और एक-दूसरे के इश्क की गहराई में डूबते चले गए. दोनों में प्यार का बुखार इस कदर हावी हो गया कि नीतीश 12 किलोमीटर पैदल चलकर सुनैना के गांव पहुंच गया. गांव वालों ने कर दी धुनाई जब तक नीतीश गांव पहुंचा तब तक अंधेरा हो चुका था. तो दोनों हमेशा से तय जगह पर मिलने पहुंचे. ये जगह थी गांव की नहर केनाल पर. दोनों एक अधेरी सूनी जगह पर एक दूसरे की बाहों में खोए हुए थे. तभी गांव के ही कुछ लोगों की नजर दोनों पर पढ़ गई और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया. इस दौरान कुछ लोगों ने नीतीश के साथ मारपीट भी की और लड़की की घर वालों को भी मामले की जानकारी दी गई. नीतीश ने भरी सुनैना की मांग देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. फिर फैसला लिया गया कि आज ही दोनों की शादी करवाई जाएगी. ग्रामीण दोनों को पकड़कर गांव के मंदिर में ले गए. नीतीश की पीटाई तो हो गई थी, लेकिन उसको ये मौका भी सही लगा. चंद ही पलों में वो दोनों जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के होने वाले थे. नीतीश ने बिना वक्त गवाए सुनैना की मांग भर दी और दोनों की शादी हो गई. इस दौरान गांव की काफी सारे लोग मौके पर मौजूद रहे. नीतीश के घर वालों को भी बुलाया गया और सोमवार सुबह दोनों की विदाई की गई.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read