अरविंद केजरीवाल को अब क्यों राघव चड्ढा की गिरफ्तारी का डर, बताई वजह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई है कि आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को गिरप्तार किया जा सकता है।
'आप' संयोजक ने गुजरात चुनाव से इसे जोड़ते हुए कहा है कि किस केस में और किस आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा यह भी पता नहीं है।
इसकी तैयारी की जा रही है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना चालू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ्तार करेंगे।
किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं।'' अरविंद केजरीवाल के ट्वीट को आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने रीट्वीट करते हुए कहा, ''ये तो बहुत घटिया राजनीति है।
हम राघव चड्ढा के साथ हैं।
पूरा देश इनके कारनामे देख रहा है, जनता सब समझ रही है।'' राघव चड्ढा 'आप' के पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं।
राघव पंजाब सरकार की एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन भी हैं।
पिछले दिनों पार्टी ने उन्हें गुजरात में सह प्रभारी बनाकर भेजा है।
इससे पहले वह पंजाब में भी पार्टी के लिए यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
पेशे से सीए राघव अन्ना आंदोलन के समय से ही केजरीवाल के साथ जुड़े हुे हैं।
राघव को आप संयोजक का बेहद करीबी और भरोसेमंद बताया जाता है।
केजरीवाल ने राघव की गिरफ्तारी की आशंका ऐसे समय पर जताई है जब पार्टी के कई नेता केंद्रीय जांच एजेंसियों के घेरे में हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में तीन महीने से अधिक समय से जेल में बंद हैं।
उपमुख्यमंत्री और आबकारी विभाग संभालने वाले मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है, जिसमें हाल ही में दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है।
इसी महीने 'आप' विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के चैयरमैन अमानतुल्लाह खान को भी गिरफ्तार किया गया था।
हालांकि, उन्हें जमानत मिल गई है।
Article Advertisement
Crime
अरविंद केजरीवाल को अब क्यों राघव चड्ढा की गिरफ्तारी का डर, बताई वजह
अरविंद केजरीवाल को अब क्यों राघव चड्ढा की गिरफ्तारी का डर, बताई वजह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई है कि आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को गिरप्तार किया जा सकता है। 'आप' संयोजक ने गुजरात चुनाव से इसे जोड़ते हुए कहा है कि किस केस में और किस आरोप में गिरफ्तार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
