WTC Points Table में बड़ा बदलाव, इंग्लैंड की लंबी छलांग, पाकिस्तान की हुई बुरी हालत World Test Championship Points Table: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच मुल्तान में खेला गया।
इस मैच में एक बार फिर से पाकिस्तान टीम को घर पर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
World Test Championship Points Table: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच मुल्तान में खेला गया।
इस मैच में एक बार फिर से पाकिस्तान टीम को घर पर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
जहां इंग्लैंड ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है तो वहीं पाकिस्तान की हालत और ज्यादा बुरी हो गई है।
पाकिस्तान के लिए अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं।
पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड को हुआ फायदा इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को और ज्यादा बेहतर कर लिया है।
इंग्लैंड की टीम अब न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
इंग्लैंड के 17 मैचों में 9 जीत, 7 हार के बाद 93 पॉइंट्स हो गए हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तरफ इंग्लैंड ने ये मजबूत कदम बढ़ाया है।
पाकिस्तान की हालत खराब टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की लगातार हालत खराब होती जा रही है।
इससे पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान को घर में घुसकर धोया था।
वहीं अब इंग्लैंड ने मुल्तान टेस्ट में शान मसूद की टीम को धूल चटाई है।
इस हार के साथ अब पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं।
पाक टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है।
पाकिस्तान ने 7 में से महज 2 मैचों में ही जीत हासिल की है।
इंग्लैंड ने पारी और 47 रन से जीता मैच मुल्तान टेस्ट मैच को इंग्लैंड की टीम ने एक पारी और 47 रन से जीता है।
पहली पारी में 550 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी पाकिस्तान को इतनी बुरी हार का सामना करना पड़ा है।
इंग्लैंड ने इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 823 रन बनाए थे।
इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक ने तिहरा और जो रूट ने दोहरा शतक लगाया था।
हैरी ब्रूक को इस में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ मैच भी चुना गया।
इसके साथ ही अब इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
Article Advertisement
Sports
WTC Points Table में बड़ा बदलाव, इंग्लैंड की लंबी छलांग, पाकिस्तान की हुई बुरी हालत
WTC Points Table में बड़ा बदलाव, इंग्लैंड की लंबी छलांग, पाकिस्तान की हुई बुरी हालत World Test Championship Points Table: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच मुल्तान में खेला गया। इस मैच में एक बार फिर से पाकिस्तान टीम को घर पर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैं

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
