WPL 2023 Orange Cap Meg Lanning: वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने इतिहास रच दिया है. ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर वीमेंस प्रीमियर लीग की पहली चैंपियन टीम बन गई है. दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने 20 ओवरों में 131 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट गंवाकर मैच को अपने नाम कर लिया, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने महिला आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया. वह वीमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनी हैं. मेग लेनिंग की बैटिंग और कैप्टेंसी शानदार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग ने जिस मेच्योरिटी के साथ टीम को आगे बढ़ाया, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. उन्होंने बेहतरीन कप्तानी कर टीम को संभालने के साथ ही बैटिंग में भी कमाल किया है. लीग में उन्होंने सभी टीमों के खिलाफ अच्छी बैटिंग की है. इसी के साथ मेग लेनिंग वीमेंस प्रिमियर लीग की पहली ऑरेंज कैप जीतने वाली बल्लेबाज बन गईं है. उन्होंने वीमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. आइए एक नजर डालते हैं उनकी बैटिंग पर. मेग लेनिंग के बल्ले से निकले हैं सबसे ज्यादा रन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग महिला आईपीएल में 9 मैच खेली हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 49.28 की औसत से सबसे ज्यादा 345 रन निकले हैं. डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं. उनके सर्वाधिक स्कोर की बात करें तो 72 रन उनका बेस्ट स्कोर है. विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में लेनिंग ने 50 चौके और 6 छक्के लगाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मैच में मेग लेनिंग ने 29 गेंदों में 35 रनों की पारी खेला.
Article Advertisement
Sports
WPL 2023 Orange Cap: वीमेंस प्रीमियर लीग की पहली ऑरेंज कैप जीतने वाली खिलाड़ी बनीं मेग लेनिंग
WPL 2023 Orange Cap Meg Lanning: वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने इतिहास रच दिया है. ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर वीमेंस प्रीमियर लीग की पहली चैंपियन टीम बन गई है. दि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
