World Population: चीन से आगे निकलेगा भारत, 2023 में बनेगा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश वैश्विक आबादी की वृद्धि दर में 2020 से हालांकि एक फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार 2080 में दुनिया की आबादी पीक पर पहुंचेगी और उसके 20 साल बाद यानी 2100 में इसमें गिरावट का दौर शुरू होगा।
इस बीच 2023 में भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो जाएगी और भारत दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की तरफ से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 15 नवंबर को दुनिया का आठ अरबवां बच्चा पैदा होगा, जिसके साथ ही दुनिया की आबादी आठ अरब हो जाएगी।
हालांकि, आबादी की वृद्धि की रफ्तार को ब्रेक लगे हैं, लेकिन अभी भी यह बढ़ रही है।
दरअसल, विश्व की आबादी को सात से आठ अरब होने में 12 साल लगे हैं, लेकिन 9 अरब होने में 15 साल लगेंगे।
2037 तक दुनिया की आबादी 9 अरब होगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व में 1950 के बाद हालांकि पहली बार आबादी की बढ़ोत्तरी दर में एक फीसदी की गिरावट आई है और उच्च एवं मध्यम आय वाले 61 बड़े देशों में आबादी की रफ्तार को ब्रेक लगे हैं, जिनमें भारत एवं चीन भी शामिल है।
लेकिन, इन देशों का जनसांख्यिकी ढांचा इस प्रकार का बन चुका है कि उसमें प्रजनन आयु वर्ग वाली आबादी ज्यादा है।
ऐसे में आने वाले समय में उच्च एवं मध्यम आय वाले देशों में दो तिहाई आबादी सिर्फ ज्यादा युवा आबादी की वजह से बढ़ेगी।
ऐसे में सरकारों के लिए वहां बहुत कुछ करने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ 46 कम आय वाले देशों की आबादी 2050 तक तेजी से बढ़ते हुए दोगुनी हो जाएगी।
मौजूदा समय में विश्व में प्रति महिला प्रजनन दर 2.3 है।
जबकि 1950 में यह पांच थी, लेकिन जनसंख्या स्थिर करने के लिए यह दर 2.1 तक नीचे आनी जरूरी है।
यह लक्ष्य 2050 तक ही हासिल हो सकेगा।
इसी प्रकार 2050 में बच्चों से दोगुने बुजुर्ग होंगे।
तब 65 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या पांच साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या की तुलना में दोगुनी होगी।
2030 में विश्व की जनसंख्या 8.5 अरब पहुंचेगी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में चीन की आबादी 1.42 अरब तथा भारत की 1.41 अरब के बीच होने का अनुमान है।
2050 में भारत की कुल आबादी 1.68 अरब होगी और तब चीन की आबादी घटकर 1.33 अरब रह जाएगी।
तीसरे नंबर पर ज्यादा आबादी वाला देश अभी भी अमेरिका है, जिसकी आबादी 33.7 करोड़ है।
2050 में उसकी आबादी 37.5 करोड़ रहने का अनुमान है।
2030 में दुनिया की आबादी 8.5, 2050 में 9.7 तथा 2100 में 10.4 अरब पहुंच जाएगी।
Article Advertisement
World
World Population: चीन से आगे निकलेगा भारत, 2023 में बनेगा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश
World Population: चीन से आगे निकलेगा भारत, 2023 में बनेगा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश वैश्विक आबादी की वृद्धि दर में 2020 से हालांकि एक फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार 2080 में दुनिया की आबादी पीक पर पहुंचेगी और उसके 20 साल बाद यानी 2100 में इसमें गिरावट का दौर शु

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

World
Hormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतरा

World
दुनिया में बन रहा नया Power Center? SCO में साथ दिखे Modi-Xi-Putin, Pakistan के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
